12.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यवनंत्रा रिजॉर्ट का राजफाश करना चाहती थी अंकिता भंडारी, 76 गेस्ट से...

वनंत्रा रिजॉर्ट का राजफाश करना चाहती थी अंकिता भंडारी, 76 गेस्ट से SIT की पूछताछ

Published on

देहरादून

वनंत्रा रेजॉर्ट में अंकिता की हत्या से 10 दिन पहले ठहर चुके और हत्या के दिन से आगे बुकिंग कराने वाले 76 मेहमानों से भी एसआईटी ने पूछताछ की है। उनमें से कुछ के बयान मैजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किए गए हैं। एडीजी (कानून-व्यवस्था) वी. मुरुगेसन ने बताया कि उनमें बहुत से वे लोग हैं, जो पहले ठहर चुके हैं। कई लोगों ने आगे की बुकिंग कराई थी। दिल्ली के कुछ लोग भी यहां अक्टूबर के पहले सप्ताह में जन्मदिन की पार्टी करने आने वाले थे। उनसे भी पूछताछ की गई है।

एडीजी का कहना है कि हत्या का मकसद सिद्ध करने के लिए एसआईटी ने पर्याप्त साक्ष्य जुटा लिए हैं। पूछताछ और साक्ष्यों के मिलान के बाद यह साफ है कि अंकिता की हत्या एक सोची-समझी साजिश थी। अंकिता रेजॉर्ट का राजफाश करना चाहती थी। यही वजह है कि उसे पुलकित और उसके दोस्त समझाने के बहाने नहर के पास लेकर गए। उसके नहीं मानने पर नहर में धक्का देकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलकित ने झूठ बोला कि अंकिता ने उसका मोबाइल नहर में फेंक दिया था। पुलकित ने हत्या के अगले दिन अपना मोबाइल नहर में फेंका था। मोबाइल की तलाश अब भी जारी है।

अंकिता भंडारी के आई कार्ड ने भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इसमें अंकिता को फार्मेसी का कर्मचारी बताया गया है। पुलकित ने अंकिता को फार्मेसी में नौकरी दिलाने के बहाने उसको रेजॉर्ट में रखा था। अंकिता की हत्या के आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य की हरिद्वार में स्वदेशी आयुर्वेद फार्मेसी है।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...