12.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यहरिवंश राय बच्चन की कविता से एकनाथ ने बोला उद्धव के परिवारवाद...

हरिवंश राय बच्चन की कविता से एकनाथ ने बोला उद्धव के परिवारवाद पर हमला

Published on

नई दिल्ली

देश भर में रावण दहन के साथ दशहरा मनाने की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन महाराष्ट्र में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। एक तरफ उद्धव ठाकरे गुट शिवाजी पार्क में रैली की तैयारियां कर रहा है तो वहीं एकनाथ शिंदे समूह की ओर से भी तैयारी जोरों पर है। यही नहीं इस बीच बयानबाजी की लड़ाई भी जोरों पर है। एकनाथ शिंदे ने रैली से ठीक पहले कविता के जरिए उद्धव ठाकरे पर तंज कसा है। उन्होंने अपने ट्वीट में किसी का नाम नहीं लिया है, लेकिन जो लिखा है, उससे माना जा रहा है कि उन्होंने ठाकरे फैमिली के परिवारवाद पर अटैक किया है। उन्होंने हरिवंश राय बच्चन की पंक्तियां ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मेरे बेटे, बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे, जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे, वो मेरे बेटे होंगे।’

दशहरा रैली में बड़े खुलासे करेंगे ठाकरे परिवार के करीबी रहे शिंदे?
इसके अलावा एक और ट्वीट उन्होंने किया था, जिसमें उन्होंने बालासाहेब ठाकरे के विचारों को देश और धर्म की रक्षा के लिए अहम बताते हुए लोगों से बीकेसी मैदान पर जुटने का आह्वान किया था। इसी मैदान पर एकनाथ शिंदे गुट दशहरा रैली करने का जा रहा है। एकनाथ शिंदे ने ट्वीट किया, ‘विकास की यात्रा में ईश्वर, देश और धर्म की रक्षा के लिए बालासाहेब के विचार महत्वपूर्ण हैं। आइए आज हम सबका कल्याण करने का संकल्प लें। बीकेसी मैदान पर श्री बालासाहेब के विचारों का संकल्प लेने के लिए एकजुट हों। सभी को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं।’

इस बीच कयास यह भी लग रहे हैं कि एकनाथ शिंदे रैली में कुछ बड़े खुलासे कर सकते हैं। माना जा रहा है कि जनसभा में वे तीन प्रमुख मुद्दे उठाएंगे। बता दें कि एकनाथ शिंदे के ठाणे क्षेत्र में काफी दबदबा था। इस वजह से वह ठाकरे परिवार के भी करीबी रहे हैं। मातोश्री में उनका आना-जाना लगा ही रहता था। माना जाता है कि उनके पास कई बड़ी जानकारियां हैं। ऐसे में तनातनी के बाद वह उद्धव ठाकरे पर गंभीर आरोप लगा सकते हैं। गौरतलब है कि शिवसेना के 56 सालों के इतिहास में पहली बार पार्टी के दो गुटों की अलग-अलग रैलियां हो रही हैं। इससे पहले भी नारायण राणे, छगन भुजबल और राज ठाकरे जैसे नेताओं ने पार्टी से बगावत की थी, लेकिन वह लड़ाई को इस हद तक नहीं ले गए थे।

 

Latest articles

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...