12.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यअंबानी परिवार को जान से मारने की धमकी, पुलिस अलर्ट; सुरक्षा में...

अंबानी परिवार को जान से मारने की धमकी, पुलिस अलर्ट; सुरक्षा में इजाफा

Published on

नई दिल्ली

एक अज्ञात शख्स ने बुधवार को दक्षिण मुंबई में स्थित सर एचएन रिलायंस अस्पताल के लैंडलाइन नंबर पर कॉल करके धमकी दी। इस शख्स ने अस्पताल को उड़ाने की धमकी दी। इसके अलावा मुकेश अंबानी और उनके परिवार को भी धमकी देने की बात सामने आई है। इस धमकी के बाद अस्पताल और अंबानी परिवार के घर एंटीलिया के बाहर सुरक्षा में इजाफा कर दिया गया है। बीते दो महीनों में यह दूसरा मौका है, जब अंबानी परिवार को धमकी मिली है। पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब 1 बजे अस्पताल में एक अज्ञात शख्स की कॉल आई, जिसमें धमकी दी गई है।

डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस नीलोत्पल ने बताया कि कॉल करने वाले शख्स ने अंबानी परिवार के कुछ लोगों का नाम लेकर भी धमकी दी। इस मामले में डीबी मार्ग पुलिस थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी किस नंबर से कॉल किया था और उसकी पहचान किया था। एक बार यह जानकारी मिलने के बाद आरोपी शख्स की धरपकड़ के प्रयास तेज किए जाएंगे।

इसी साल अगस्त में ही एक 56 वर्षीय ज्वेलर को गिरफ्तार किया गया था। उस पर भी मुकेश अंबानी के परिवार को धमकी देने का आरोप लगा था। उसने मुकेश अंबानी को भी जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी की पहचान विष्णु विधु भौमिक के नाम से हुई थी। उसने 9 बार अस्पताल में कॉल करके धमकी दी थी। इसमें से ही एक कॉल में उसने कहा था कि उसका नाम अफजल गुरु है और वह अगले तीन घंटों में कुछ भी कर सकता है।

 

Latest articles

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...