12.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यबदलाव की आहट सुन पाला बदल रहे गहलोत के वफादार! फिर दिल्ली...

बदलाव की आहट सुन पाला बदल रहे गहलोत के वफादार! फिर दिल्ली पहुंचे पायलट

Published on

नई दिल्ली जयपुर

सचिन पायलट पर अशोक गहलोत कैंप की ओर से लगातार हमला बोलने वाले मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का रुख अब बदला नजर आ रहा है। खाचरियावास ने सचिन पायलट से लंबी मुलाकात की, लेकिन बाहर आने के बाद कुछ नहीं कहा। सचिन पायलट की ओर से भी इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की गई, लेकिन कयास जरूर लगने लगे। प्रताप सिंह खाचरियावास को अशोक गहलोत का वफादार माना जाता है और सचिन पायलट से उनकी मुलाकात ने राजस्थान की सियासत में रुख बदलने के संकेत दिए हैं। खाचरियावास के अलावा राजेंद्र गुढ़ा ने भी सचिन पायलट से मुलाकात की है।

इन दोनों नेताओं से मुलाकात के बाद सचिन पायलट मंगलवार शाम को ही दिल्ली पहुंच गए। माना जा रहा है कि अब दिल्ली में वह हाईकमान से मिलकर राजस्थान के मामले पर चर्चा कर सकते हैं। अब दशहरे के बाद ही सचिन पायलट जयपुर लौटने वाले हैं। पायलट कैंप के सूत्रों के मुताबिक अशोक गहलोत खेमे के लोगों की मुलाकात से यह संकेत मिल रहा है कि शायद उन्हें सत्ता परिवर्तन का डर है। राजनीतिक माहौल बदलने की आहट अशोक गहलोत खेमे के नेताओं को महसूस हुई और इसी वजह से वे पायलट से संपर्क साध रहे हैं।

जल्द बुलाई जाएगी विधायक दलों की मीटिंग, पारित होगा प्रस्ताव
पायलट कैंप के नेताओं का तो यह भी दावा है कि कांग्रेस विधायक दल की जो मीटिंग 24 सितंबर को होनी थी, वह एक बार फिर से जल्दी ही बुलाई जाएगी। इस बैठक में एक लाइन का प्रस्ताव पारित कराया जा सकता है कि राज्य में सीएम का फैसला हाईकमान को करने के लिए अधिकृत किया जाता है। 24 सितंबर को यह प्रस्ताव पारित नहीं हो सका था और अशोक गहलोत खेमे के 82 विधायकों ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया था। इसके बाद बवाल मच गया था और अशोक गहलोत को कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव से हटना पड़ा।

अशोक गहलोत के रुख ने भी दी है बदलाव को हवा!
यही नहीं हाईकमान 82 विधायकों के बगावती रुख से नाराज हो गया था। इसके चलते अशोक गहलोत बैकफुट पर आ गए और सोनिया गांधी से मिलकर उन्होंने माफी मांगी थी। इसके बाद अशोक गहलोत ने कहा था कि वह कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में नहीं हैं और सीएम को लेकर भी उन्होंने कहा था कि इस पर हाईकमान को फैसला लेना है। यही नहीं केसी वेणुगोपाल का भी कहना था कि अगले कुछ दिनों में राजस्थान में नए सीएम को लेकर फैसला हो जाएगा।

 

Latest articles

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...