15.1 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यसंभल में लव, सेक्स और धोखा... शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, RPF...

संभल में लव, सेक्स और धोखा… शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, RPF जवान गिरफ्तार

Published on

संभल

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और फिर धोखा देने का आरोप आरपीएफ जवान पर लगा है। जवान पर आरोप है कि उसने युवती को बहलाकर अपने जाल में फंसाया। उसका शोषण किया। इसके बाद धोखा कर देकर दूसरी जगह रिश्ते की तैयारी करने लगा। इस मामले में पुलिस ने आरपीएफ जवान (सिपाही) को गिरफ्तार कर लिया है। संभल का रहने वाला जवान चेन्नई में तैनात है। युवती की तहरीर पर एफआईआर लिखी गई थी। अब यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

संभल जिले के एक गांव की निवासी युवती ने दर्ज कराई एफआईआर में पुलिस को बताया कि मुरादाबाद जिले के थाना मैनाठेर के गांव मिलक हुसैनपुर निवासी संजय कुमार आरपीएफ का जवान (सिपाही) है। फिलहाल वह चेन्नई में तैनात है। युवती का कहना है कि संजय की उनके गांव में रिश्तेदारी है। संजय का उनके घर आना जाना था। इससे करीब तीन साल पहले दोनों में नजदीकी बढ़ गई थी। इसके बाद आरोपी जवान ने उसे शादी करने का वादा किया और मोबाइल पर नियमित बात होने लगी। कई बार एकांत में भी जाकर मिले।

आरोप है कि दो अक्टूबर को पता चला कि संजय की शादी दूसरी जगह तय हो गई हैं। मोबाइल पर बात करने पर सीआरपीएफ जवान ने माना कि उसके माता-पिता दूसरी जगह शादी कर रहे हैं। उनको 30 लाख का दहेज मिल रहा है। पुलिस से शिकायत करने की चेतावनी देने पर जवान ने उसे मंगलवार को चंदौसी कस्बे में बुलाया और बात की। जवान ने तब भी कहा कि वह तो तुमसे ही शादी करना चाहता हूं, लेकिन लेकिन परिजन नहीं मान रहे हैं।

आरोप है कि इस दौरान जवान संजय ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। तब पुलिस को बुलाकर संजय को सौंप दिया। मंगलवार की देर रात तक दोनों पक्षों में बातचीत होती रही, लेकिन युवती नहीं मानी। तब युवती की तहरीर पर संजय के खिलाफ एफआईआर लिखी गई। चंदौसी के सीओ दिनेश कुमार का कहना है कि आरोपी सिपाही हिरासत में है। दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कार्रवाई की जा रही है।

Latest articles

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...