9.9 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यतमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

Published on

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद की शपथ ली। विजय चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में तमिनलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। फैंस अपने फेवरेट स्टार को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे देखने के लिए काफी उत्सुक हैं और जोर-शोर से उन्हें लेकर समर्थन जाहिर कर रहे हैं। विजय का शपथ ग्रहण समारोह लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। विजय के शपथ ग्रहण समारोह में कई राजनीतिक हस्तियों से लेकर फिल्म जगत के सितारे भी पहुंचे। लेकिन, सबसे ज्यादा चर्चा तृषा कृष्णन की रही, जो उन लोगों में से एक रहीं जो इस कार्यक्रम में सबसे पहले पहुंचे।

विजय ने उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने से जुड़ी पहली फाइल पर हस्ताक्षर किए

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में अपने पहले संबोधन में विजय ने कहा कि वह जनता को झूठे वादों से कभी गुमराह नहीं करेंगे और ईमानदारी से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका कोई शाही या राजनीतिक परिवार से संबंध नहीं है, फिर भी लोगों ने उन्हें स्वीकार किया और समर्थन दिया। इसके बाद उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष बल के गठन और घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने से जुड़ी पहली फाइलों पर हस्ताक्षर किए।

 

विजय के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचीं तृषा कृष्णन

दक्षिण भारतीय अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने रविवार, 10 मई, 2026 को चेन्नई में तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) के प्रमुख सी जोसेफ विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित किए गए इस समारोह में तृषा कृष्णन नीले रंग की कांजीवरम साड़ी पहनकर पहुंचीं, जिसके साथ बेज रंग का कढ़ाईदार ब्लाउज था। तृषा ने अपने लुक को खूबसूरत जूलरी के साथ पूरा किया। समारोह के लिए रवाना होने से पहले, तृषा ने चेन्नई स्थित अपने घर के बाहर मीडिया से भी कुछ देर बात की और विजय की जीत पर खुशी जाहिर की। तमिलनाडु के लिए इस दिन के महत्व के बारे में पूछे जाने पर तृषा ने कहा, “धन्यवाद, आगे के लिए उत्सुक हूं।”

इन सितारों ने भी की शिरकत

तृषा कृष्णन के अलावा भी साउथ इंडस्ट्री के कई कलाकार विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। तमिल अभिनेत्री संगीता और गायक कृष भी समारोह के लिए स्टेडियम पहुंचते हुए नजर आए। ये जीत विजय के राजनीतिक सफर में एक अहम कदम है। उनकी पार्टी, तमिलगा वेट्ट्री कज़गम (टीवीके), ने 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में पहली बार कदम रखा और दमदार शुरुआत की। इसी के साथ टीवीके हाल के वर्षों में सबसे चर्चित नई राजनीतिक पार्टियों में से एक बन गई है।

राज्यपाल को सौंपा 121 विधायकों का समर्थन पत्र

बता दें, विजय ने शनिवार को राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से लोकभवन में मुलाकात की, जहां उन्होंने सरकार बनाने के लिए 121 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा। बता दें, तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए बहुमत साबित करने के लिए विजय को 118 विधायकों की जरूरत थी। विजय ने टीवीके 108, कांग्रेस के 5, CPI के 2, CPI(M) के 2, VCK के 2 और IUML के 2 के साथ समर्थन पत्र सौंपा।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...