15.1 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यअखिलेश के चेहरे पर दिखी मुलायम के स्वास्थ्य की टेंशन, CM खट्टर...

अखिलेश के चेहरे पर दिखी मुलायम के स्वास्थ्य की टेंशन, CM खट्टर ने पीठ पर फेरा हाथ

Published on

लखनऊ

दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की सेहत से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। मुलायम सिंह यादव को एक बार फिर क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में भर्ती कराया गया है। पहले दावा किया गया था कि नेताजी की तबीयत में सुधार होने के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। लेकिन, एक बार फिर ब्लड प्रेसर में फ्लक्चुएशन के बाद उन्हें सीसीयू में भर्ती कराया गया है। मेदांता अस्पताल सूत्रों के हवाले से आ रही खबरों के मुताबिक मुलायम सिंह यादव को जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही हैं। इस बीच उनसे मुलाकात करने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर बुधवार को गुरुग्राम पहुंचे। वहां उन्होंने सपा संरक्षक की स्थिति का जायजा लिया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम के मेदांता में भर्ती सपा के सीनियर नेता मुलायम सिंह यादव का हालचाल जाना। इसके अलावा उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मुलाकात की। उनसे नेताजी के बारे में जानकारी ली। मुलायम सिंह यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। बुधवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी क्रिटिकल बनी हुई है। उन्हें लाइफ सेंविंग दवाएं दी जा रहीं हैं। विशेषज्ञ डॉक्‍टरों की एक बड़ी टीम मुलायम के इलाज में लगी है। मुलायम की तबीयत स्थिर बताई गई है। वहीं, अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को नेताजी के सेहत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नेताजी की तबीयत में सुधार है।

सीएम खट्‌टर हालचाल जानने पहुंचे अस्पताल
मुलायम सिंह यादव की लगातार खराब तबीयत के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर मेदांता अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में डॉक्टरों से सीनियर नेता की स्थिति के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी मुलाकात की। मनोहर लाल खट्‌टर के अस्पताल पहुंचने को लेकर कई प्रकार की राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री के तौर उनके वहां पहुंचने की बात कही जा रही है। मुलायम सिंह यादव की तबीयत के बारे में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और अन्य सीनियर भाजपा नेता भी जानकारी ले चुके हैं। सीएम खट्‌टर काफी देर तक अखिलेश के साथ बातचीत करते दिखे।

अगस्त से चल रहा है इलाज
मुलायम सिंह यादव का इलाज अगस्त माह से मेदांता अस्पताल में चल रहा है। 82 वर्षीय नेताजी को सांस देने में दिक्कत और यूरीन इंफेक्शन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। स्थिति में सुधार के बाद बीच में वे कुछ समय के लिए अस्पताल से बाहर भी आए। लेकिन, फिर तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। उनकी सेहत बिगड़ने के बाद उन्हें सीसीयू में शिफ्ट किया गया। हालांकि, नेताजी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे हैं।

Latest articles

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...