15.1 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यआदमपुर उपचुनाव: सोनाली फोगाट के परिवार में फूट! बहन ने किया चुनाव...

आदमपुर उपचुनाव: सोनाली फोगाट के परिवार में फूट! बहन ने किया चुनाव लड़ने का एलान

Published on

हिसार

मंडी आदमपुर उपचुनाव की तारीख के एलान के बाद सोनाली फोगाट के परिवार में फूट पड़ गई है। परिवार का झगड़ा अब सामने आ चुका है। इस उप चुनाव को लड़ने को लेकर भाई बहन में तकरार हो गई है। सोनाली फोगाट के भाई वतन ढाका का कहना है कि हम बीजेपी के साथ हैं जबकि बहन रुकेश ढाका ने कहा है कि वह हर हाल में आदमपुर उपचुनाव लड़ेंगी। चाहे पार्टी उन्हें टिकट दे या नहीं।

सोनाली फोगाट की बहन रुकेश ढाका ने कहा है कि भाजपा ने टिकट दी तो वो भाजपा की टिकट से चुनाव लड़ेंगी. अगर पार्टी उन्हें टिकट नहीं देती हैं तो वो आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगी. बता दें कि आदमपुर चुनाव के सोनाली फोगाट के परिवार ने बुधवार धन्यवादी सभा कर शक्ति प्रदर्शन किया. लेकिन जनसभा करने आई भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट की बहन रुकेश ढाका व उसके भाई वतन ढाका के बीच उस समय तकरार हो गई जब भाजपा नेता पवन खरिया ने सभा में भाजपा पार्टी के गुणगान शुरू कर दिए.

उस समय राजनीतिक बातों को लेकर वतन और रुकेश में तू-तू मैं-मैं हो गई. बाद में मीडिया से बात करते हुए जहां वतन ने कहा कि वह भाजपा के साथ हैं तो उनकी बहन रुकेश ने कहा कि वह हर हाल में चुनाव लड़ेगी, भाजपा ने साथ दिया तो भी और ना दिया तो भी.

सोनाली फोगाट के भाई वतन ढाका ने कहा कि पार्टी जिसे टिकट देगी, वह ही चुनाव लड़ेगा, वो पार्टी के साथ है। रुकेश ने क्यों बयान दिया, उसने पता नहीं मन में क्या सोचा है? मैं भाजपा के साथ हूं। हम 16 साल से पार्टी के साथ हैं, हमें जो भी मिला है, पार्टी से ही मिला है।

Latest articles

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...