15.1 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यनेताजी के स्वास्थ्य में सुधार... मेदांता में भर्ती मुलायम का हाल जानने...

नेताजी के स्वास्थ्य में सुधार… मेदांता में भर्ती मुलायम का हाल जानने पहुंचे लालू यादव ने दिया अपडेट

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की स्थिति नाजुक बनी हुई है। वह मेदांता अस्पताल के क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती हैं। मेदांता अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, नेताजी की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। नाजुक स्थिति की खबर मिलने के बाद मेदांता अस्पताल में नेताओं का पहुंचना शुरू हो गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने पहले अस्पताल पहुंचकर मुलायम सिंह यादव की तबीयत की जानकारी ली। इसके बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी अस्पताल पहुंचे। तेजस्वी यादव ने डॉक्टरों के हवाले से नेताजी के स्वास्थ्य में सुधार का दावा किया है। उधर, अस्पताल से बाहर आते समय लालू प्रसाद यादव ने भी साफ कहा कि नेताजी के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। जब उनसे पूछा गया कि मुलायम सिंह यादव अस्पताल से कब तक डिस्चार्ज होंगे, तो लालू ने कहा कि यह डॉक्टरों पर निर्भर है।

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तबीयत पहले से खराब है। इलाज के लिए उन्हें सिंगापुर जाना है। हालांकि, समधी की तबीयत की स्थिति की जानकारी मिलने के बाद वे स्थिति की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे। लालू प्रसाद यादव की सबसे छोटी बेटी राजलक्ष्मी की शादी मुलायम सिंह यादव के भाई के पोते तेज प्रताप यादव से है। साथ ही, मुलायम सिंह यादव और लालू प्रसाद यादव समाजवाद और जेपी-लोहियावाद की राजनीति करते रहे हैं।

लालू प्रसाद के साथ उनके छोटे बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव भी मेदांता अस्पताल पहुंचे। मुलायम सिंह यादव की खराब तबीयत को लेकर अखिलेश यादव लगातार वहां डटे हुए हैं। इसके अलावा मुलायम की दोनों बहुएं डिंपल यादव और अपर्णा यादव एवं भाई शिवपाल यादव के भी मेदांता अस्पताल में मौजूद हैं। मेदांता अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, मुलायम सिंह यादव को जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही हैं। उनके समर्थक पूरे प्रदेश में नेताजी के शीघ्र स्वस्थ होकर वापस लौटने की कामना कर रहे हैं।

तेजस्वी ने किया बड़ा दावा
मेदांता अस्ताल में डॉक्टरों और अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मुलायम के स्वास्थ्य को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली। डॉक्टरों का कहना है कि तबीयत में सुधार हुआ है। अखिलेश यादव से भी मुलाकात हुई। उनसे मुलाकात के क्रम में नेताजी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस मौके पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव भी हमारे साथ मौजूद थे।

Latest articles

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...