15.1 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्य'जैसे राम ने रावण का वध किया...वैसे ही सालों को मारूंगा' जीजा...

‘जैसे राम ने रावण का वध किया…वैसे ही सालों को मारूंगा’ जीजा ने दी धमकी

Published on

बरेली ,

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक जीजा ने खुद को राम बताते हुए अपने सालों की तुलना रावण, कुंभकरण और विभीषण से कर दी. फेसबुक पर फोटो पोस्ट कर उसने लिखा जिस तरह राम ने रावण का वध किया था उसी तरह मैं अपने सालों को मारूंगा. इन्होंने मेरा परिवार बर्बाद कर दिया है.

जानकारी के मुताबिक दिनेश की शादी 18 साल पहले हुई थी. दिनेश का अपनी पत्नी से रोज झगड़ा होता था. इस बात से परेशान होकर दिनेश का साला विनोद शर्मा अपनी बहन और बच्चों को घर ले आया. वो कई बार अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया पर उसके तीनों सालों ने अपनी बहन से ससुराल भेजने से इंकार कर दिया. दिनेश दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता है.

विजयदशमी के मौके पर दिनेश ने अपने तीनों सालों को जान से मारने की धमकी दे डाली. कहा कि रावण जैसे श्रीराम की पत्नी माता सीता को उठाकर ले गया था और रावण का वध किया गया था. उसी तरह मैं अपने तीनों सालों को दोनाली बंदूक से मार दूंगा.

साले विनोद ने जीजा के खिलाफ दर्ज कराया केस
इस धमकी भरे मैसेज के बाद तीनों सालों ने जीजा दिनेश के खिलाफ तहरीर देकर थाने में मुकदमा दर्ज कराया दिया. दिनेश का आरोप है कि 3 सितंबर की शाम करीब 7 बजे विनोद ने उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी दी.

इन दोनों मामलों के स्क्रीनशॉट पुलिस को सौंपते हुए दिनेश ने थाना सीबीगंज में तहरीर दी तो पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल अब पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है. एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पारिवारिक मामला है, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

Latest articles

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...