15.1 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यपौड़ी बस हादसा: बगैर दुल्हन रोता हुआ गांव पहुंचा दूल्हा, सगे भाई...

पौड़ी बस हादसा: बगैर दुल्हन रोता हुआ गांव पहुंचा दूल्हा, सगे भाई को भी खोया, कार में बैठी भाभी बेसुध

Published on

हरिद्वार

बड़े उत्साह के साथ दूल्हा संदीप बारात के साथ दुल्हन रचना को लेने के लिए निकला था, लेकिन उसको क्या पता था कि नियति को कुछ और ही मंजूर है। बुधवार को दूल्हा संदीप बिना दुल्हन के गांव पहुंचा तो वहां हर तरफ चीख-पुकार सुनाई दे रही थी। दूल्हे का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। दूल्हा संदीप खुद के आंसू नहीं रोक पा रहा है। वह बार-बार अपनी किस्मत को कोस रहा है। वहीं, दूल्हे की मां देवेश्वरी समेत अन्य महिलाओं का हाल बेहाल हो गया है। किसी के आंसू नहीं रुक रहे हैं। पागलों की तरह एक-दूसरे को देखकर रोए जा रहे हैं। एक-दूसरे को देखते और कुछ पल रुकते हैं, फिर आंसू निकलना शुरू हो जाते हैं। पूरे गांव में चीखों की गूंज सुनाई दे रही है। बता दें कि पौड़ी बस हादसे में अब तक 32 लोगों की जान चली गई है। मृतकों में दूल्हे का भाई भी शामिल है।

काफी देर तक कार में ही बैठा रहा दूल्हा
सजी-धजी जिस कार से दूल्हा संदीप दुल्हन रचना को लेने बारात के साथ निकला था, लेकिन क्या कहा जाए, नियति के आगे किसी की नहीं चलती है। दूल्हा बुधवार को भाभी, बहन और भतीजे के साथ बिना दुल्हन के गांव लौटा तो दूल्हा कार में ही गुमसुम काफी देर तक बैठा रहा। वह कार में ही सिसक-सिसक कर रोता रहा है। मां को देखकर वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा और खुद को कोसते हुए मां से बोला कि मां तेरे लिए दुल्हन नहीं ला पाया, उल्टे मेरे ही जीवन पर कलंक लग गया।

मां से लिपटकर रोता रहा दूल्हा
मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह करके दूल्हे को कार से बाहर निकाला और घर के अंदर ले गए। दूल्हा अपनी मां से लिपटकर काफी देर तक रोता रहा। मां उसको एक बच्चे की तरह शांत कराने के लिए कोशिश करती रही, लेकिन दूल्हा लगातार रोता जा रहा था। वहीं, दूल्हे की बहन और भाभी को होश नहीं था। दोनों लोगों को वहां मौजूद रिश्तेदारों ने बेहोशी की हालत में कार से बाहर निकाला। वहीं, दूल्हे की भाभी की दुनिया ही उजड़ गई। उसका पति यानी दूल्हे का भाई उसी बस में सवार था, जो खाई में गिरी थी और उसकी मौत हो चुकी है। दूल्हे का भतीजा अपने पापा को भीड़ में खोजता रहा। भतीजा मौजूद लोगों को देखकर एकाएक चुप हो जाता, फिर तेज-तेज से रोने लगता।

Latest articles

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...