14.9 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यउत्तरकाशी हिमस्‍खलन में 27 अभी भी लापता, 15 पर्वतारोही बचाए गए, रेस्क्यू...

उत्तरकाशी हिमस्‍खलन में 27 अभी भी लापता, 15 पर्वतारोही बचाए गए, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Published on

उत्तरकाशी

उत्तराखंड के ‘द्रौपदी का डांडा’ शिखर पर मंगलवार को हिमस्खलन के दौरान उत्तराकाशी के नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की 63 लोगों की टीम चपेट में आई थी। इनमें से 15 पर्वतारोहियों को सुरक्षित निकालकर मातली हेलीपैड लाया गया है। अब तक 10 शव बरामद हो चुके हैं। वहीं, 27 पर्वतारोही अब भी लापता हैं। गुरुवार को भी अभियान जारी है।

गुरुवार को गुलमर्ग से 14 जवानों की टीम पहुंच गई। हाई एटीट्यूड अभियान में इन जवानों को महारथ हासिल है। जवानों मातली हेलीपैड ड्राप किया गया। सभी जवानों को बेस कैंप के लिए रवाना किया गया। यहां ये सभी जवान डोकरियानी बमक ग्लेशियर जाएंगे।

द्रौपदी का डांडा पर्वत चोटी उत्तरकाशी के भटवाड़ी ब्लॉक में भुक्की गांव के ऊपर है। वहां 17 हजार फुट की ऊंचाई पर मंगलवार सुबह हिमस्खलन में पर्वतारोहियों का यह दल चपेट में आ गया था। उत्तराखंड पुलिस ने उन 20 पर्वतारोहियों की लिस्ट जारी की, जो लापता हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग डोकरियानी बमक ग्लेशियर में फंस गए हैं। वहीं हिमस्खलन हुआ था।

उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि बुधवार को मौसम साफ होने के बाद वायुसेना के हेलिकॉप्टर से SDRF, ITBP और NIM की टीमें बचाव के लिए भेजी गईं। जिन 15 को बचाया गया है, उनमें 11 ट्रेनी और 4 ट्रेनर हैं। इनमें दिल्ली के मनीष अग्रवाल भी हैं। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हवाई सर्वे कर बचाव अभियान का जायजा लिया। उन्होंने हिमस्खलन में जान गंवाने वालों के परिजनों को 2-2 लाख और गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया।

मृतकों में सविता भी, जिन्होंने एवरेस्ट और मकालू पर चढ़ाई का बनाया था रेकॉर्ड
हादसे में उत्तरकाशी के लोंथरु गांव की रहने वाली पर्वतारोही सविता कंसवाल की भी मौत हो गई है। उत्तरकाशी के नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में ट्रेनर सविता ने इसी साल मई में सिर्फ 16 दिन के अंदर माउंट एवरेस्ट और माउंट मकालू पर चढ़ाई कर नया नैशनल रिकॉर्ड बनाया था। सविता ने बेहद कम समय में पर्वतारोहण में नाम बनाया था। सविता ने नेहरू पर्वतारोहण संस्थान से अडवांस्ड और सर्च एंड रेस्क्यू कोर्स के साथ पर्वतारोहण प्रशिक्षक का कोर्स किया था। वह संस्थान की कुशल प्रशिक्षक थीं। सविता के निधन पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट किया, द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हुए हिमस्खलन की चपेट में आने से हिमालय पुत्री सविता कंसवाल जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।

Latest articles

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

यूपीएससी सम्मान समारोह: ‘एक चाय वाला पीएम और गाय वाला सीएम बन सकता है — डॉ. मोहन यादव

भोपाल राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सफल अभ्यर्थियों...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...