21.3 C
London
Monday, June 1, 2026
Homeभोपालमोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

Published on

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश के विकास और जनकल्याण से जुड़े कई दूरगामी निर्णय लिए गए। सरकार ने राज्य के करीब 12 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। इसके साथ ही युवाओं के कौशल विकास और सुशासन में तकनीक के समावेश के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ और ‘स्टेट AI मिशन’ जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं को भी हरी झंडी दी गई है।

कर्मचारियों को अप्रैल से बढ़ा हुआ वेतन और मोटा एरियर

कैबिनेट के फैसले के बाद अब प्रदेश में महंगाई भत्ता 55% से बढ़कर 58% हो गया है।
लाभ: इसका सीधा लाभ 7.50 लाख नियमित कर्मचारियों और 4.50 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा।
वेतन वृद्धि: कर्मचारियों की सैलरी में पद के अनुसार 465 रुपये से लेकर 4,230 रुपये तक की मासिक बढ़ोतरी होगी।

Read Also: हबीबगंज थाना क्षेत्र पीसी नगर मल्टी चाकूबाजी कांड: मुख्य आरोपी ‘मास’ गिरफ्तार

एरियर: कर्मचारियों को 4,185 रुपये से लेकर 38,070 रुपये तक का एरियर भी दिया जाएगा। बढ़ा हुआ भत्ता अप्रैल माह के वेतन के साथ जुड़कर आएगा। इस निर्णय से सरकारी खजाने पर 2450 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा।

सेना और पुलिस भर्ती के लिए 4000 युवाओं को प्रशिक्षण

ओबीसी वर्ग के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना 2026’ को मंजूरी दी गई है।

लक्ष्य: प्रतिवर्ष 4000 युवाओं को सैन्य बल, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों में भर्ती के लिए तैयार करना।
प्रशिक्षण अवधि: 4 महीने का आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।
स्टाइपेंड: प्रशिक्षण के दौरान युवकों को 1000 रुपये और युवतियों को 1200 रुपये का मासिक स्टाइपेंड भी मिलेगा।

Latest articles

कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 53.50 रुपए तक महंगा, 5 किलो के फ्री ट्रेड वाले LPG सिलेंडर के दाम ₹11 बढ़े

नई दिल्ली। कॉमर्शियल सिलेंडर 1 जून से 53.50 रुपए तक महंगा हो गया है।...

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

More like this

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

राज्यमंत्री गौर को पांच राज्यों में जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की मिली जिम्मेदारी

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण के नेतृत्व में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक...