14.9 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यशिंदे ने दशहरे पर किया असली तख्तापलट, उद्धव ठाकरे के सीने में...

शिंदे ने दशहरे पर किया असली तख्तापलट, उद्धव ठाकरे के सीने में तीर की तरह चुभेगा यह वार

Published on

मुंबई

दशहरे का दिन शिवसेना के लिए अहम दिन माना जा रहा था। असली और नकली शिवसेना की लड़ाई के बीच उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे का शक्ति प्रदर्शन था। उद्धव गुट ने शक्ति प्रदर्शन के लिए मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क को चुना था। वहीं एकनाथ शिंदे बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में गरजे। इस दौरान एकनाथ शिंदे के साथ मंच पर जो लोग नजर आए यह उद्धव ठाकरे के लिए एक और बड़ा झटका था। उद्धव के परिवार के लोग एकनाथ शिंदे के साथ आए। उद्धव के लिए यह हैरान कर देने वाला था। परिवार से एक-एक करके सदस्य एकनाथ शिंदे खेमे में जा रहे हैं। ठाकरे परिवार के ये लोग न सिर्फ मंच पर दिखे, बल्कि एकनाथ शिंदे ने उन्हें अपने बगल में बैठाया।

दिवंगत बाल ठाकरे के बेटे और उद्धव ठाकरे के बड़े भाई जयदेव ठाकरे, उनकी अलग हो चुकी पत्नी स्मिता ठाकरे और बेटे निहार के साथ शिंदे के साथ मंच पर नजर आए। इसके साथ ही ठाणे के दिवंगत शिवसेना नेता आनंद दीघे की बहन ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की दशहरा रैली में मौजूद रहीं।

बाल ठाकरे का पर्सनल स्टाफ पहले से शिंदे के साथ
इससे पहले सितंबर में बाल साहेब ठाकरे के पर्सनल स्टाफ चंपा सिंह थापा बागी एकनाथ शिंदे गुट शामिल हो गए थे। उनके साथ बालासाहेब के टेलिफोन ऑपरेटर मोरेश्वर राजे भी शिंदे गुट में आ गए थे। जब तक बालासाहेब सक्रिय राजनीति में थे, दोनों उनके घर मातोश्री में उनके पर्सनल स्टाफ थे।

शिंदे ने ठाकरे परिवार को बगल में बिठाया
स्मिता ठाकरे अपने बेटे निहार के साथ कार्यक्रम स्थल पर सबसे पहले पहुंचीं। कुछ देर बाद उद्धव के बड़े भाई और स्मिता के अलग हुए पति जयदेव ठाकरे भी पहुंचे और उन्हें सीधे मंच पर ले जाकर शिंदे के बगल में बिठाया गया। निहार ठाकरे ना सिर्फ बालासाहेब ठाकरे के पोते हैं बल्कि बीजेपी नेता और 1995 से 2009 तक मंत्री रहे हर्षवर्धन पाटील के दामाद भी हैं।

‘एकनाथ शिंदे के मुद्दे पसंद’
जयदेव ठाकरे ने बैठी हुए भीड़ को संबोधित करते हुए कहा, ‘वह मेरे प्यारे एकनाथ शिंदे हैं। पिछले कुछ दिनों से, मुझे फोन आ रहे हैं कि क्या मैं शिंदे समूह में शामिल हो रहा हूं। मैं कोई ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जिसे किसी से बांधा जा सके। मुझे एकनाथ के उठाए गए 4-5 मुद्दे पसंद हैं, और इसलिए मैं यहां आया हूं। वह किसान की तरह बहुत मेहनती है।’

आनंद दिघे की बहन भी शिंदे गुट में
इसके बाद आनंद दिघे की बहन अरुणा गडकरी भी मंच पर आईं और उनका अभिनंदन किया गया। सीएम शिंदे ने अपने भाषण में, आनंद दिघे की मृत्यु के बाद अरुणा गडकरी की अपनी यात्रा का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उन्हें याद है कि कैसे दीघे ने हमेशा कहा था कि एक दिन, महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री ठाणे से होगा।

स्मिता ठाकरे और बेटा निहार
बहुत बाद में स्मिता अपने बेटे के साथ मंच पर गई। निहार को शिंदे के बगल में मंच पर बिठाया गया। मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में रैली में ठाकरे परिवार की मौजूदगी का जिक्र किया। बाल ठाकरे के सहयोगी थापा, जो हाल ही में शिंदे खेमे में शामिल हुए थे, भी मौजूद थे। शिंदे ने उद्धव खेमे द्वारा थापा के बारे में की गई अपमानजनक टिप्पणियों का जिक्र किया और टिप्पणियों की निंदा की।

Latest articles

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

यूपीएससी सम्मान समारोह: ‘एक चाय वाला पीएम और गाय वाला सीएम बन सकता है — डॉ. मोहन यादव

भोपाल राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सफल अभ्यर्थियों...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...