14.9 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यबिहार में बवाल जारी आहे.. गोली प्रशांत किशोर की, निशाना महागठबंधन और...

बिहार में बवाल जारी आहे.. गोली प्रशांत किशोर की, निशाना महागठबंधन और दाग दी बीजेपी ने

Published on

पटना

बिहार की सियासत इन दिनों देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। 2024 और 2025 के चुनावों से पहले ही राज्य तीन सियासी ध्रुवों में बंटता दिख रहा है। इसमें एक तरफ नीतीश कुमार-तेजस्वी यादव की महागठबंधन सरकार है तो दूसरी तरफ बिहार बीजेपी हैं। वहीं तीसरी तरफ प्रशांत किशोर अलग से जन सुराज यात्रा निकाल नीतीश पर ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने नीतीश कुमार और खासकर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर कई हमले किए। ये हमले तब किए गए जब ललन सिंह ने पीके यानि प्रशांत किशोर की जन सुराज यात्रा की फंडिंग पर सवाल उठाए। लेकिन इसमें बीजेपी को मौका मिल गया।

नीतीश को छोड़ जेडीयू में सब जमूरे- BJP
बिहार बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने इसी कड़ी में एक के बाद एक कई ट्वीट दागे। इसी में से एक ट्वीट में उन्होंने लिखा कि ‘पीके के अनुसार लालूजी और राजद का जनाधार नहीं, हवा हवाई हैं क्योंकि अगर 2015 विधानसभा चुनाव में वे कंधा नहीं लगाते तो नीतीशजी की सरकार नहीं आती। दूसरी बात पीके ने कहा कि जदयू में सारे लोग जमूरे हैं क्योंकि नीतीश कुमार जी ने उन्हें बुलाकर अपना उत्तराधिकारी बनाने का ऑफर दिया था।’

JDU-PK में तगड़ी सेटिंगः बीजेपी
निखिल आनंद यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे लिखा कि ‘जदयू-पीके बहदवासी में एक दूसरे को खारिज कर रहे हैं उससे दोनों की सेटिंग साफ है। नीतीशजी-पीके 2साल तक एक घर में साथ रहे-खाए-पिए-सोए, राजनीति की, लगातार गुप्त बात- मुलाकात करते रहे। अब एक्सपोज हुए तो ललन सिंह और पीके खुद सफाई देते फिर रहे हैं।

इसलिए ललन सिंह पर हत्थे से उखड़े पीके
राजनीतिक रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा प्रहार करते हुए दावा किया कि उन्होंने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का नेतृत्व करने के उनके हालिया अनुरोध को ठुकरा दिया था। अपने जन सुराज अभियान के तहत बिहार में 3500 किलोमीटर की ‘पदयात्रा’ पर निकले किशोर ने यहां से लगभग 275 किलोमीटर दूर पश्चिम चंपारण जिले के जमुनिया गांव में नीतीश कुमार पर प्रहार करते हुए कहा, ‘मुख्यमंती बनके बहुत होशियार बन रहे हैं।’ उन्होंने नीतीश कुमार पर अपना प्रहार जारी रखते हुए कहा, ‘2014 में (लोकसभा) चुनाव हारने के बाद दिल्ली आकर उन्होंने कहा था कि हमारी मदद कीजिए। महागठबंधन बनाकर (2015 बिहार विधानसभा चुनाव) में हमलोगों ने उनको जिताने में कंधा लगाया, अब बैठकर (मुख्यमंत्री बनकर) हमें ज्ञान दे रहे हैं । अभी 10-15 दिन पहले बुलाकर बोले कि हमारी पार्टी का नेतृत्व कीजिए, हमने कहा कि अब यह नहीं हो सकता है। ’

किशोर का यह गुस्सा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह द्वारा उनकी फंडिंग के स्रोत पर सवाल उठाने के एक दिन बाद आया। किशोर ने नाराजगी भरे लहजे में कहा, ‘जो लोग जानना चाहते हैं कि मुझे पैसा कहां से मिल रहा है, उन्हें पता होना चाहिए कि उनकी तरह मैंने दलाली नहीं की है। अपनी बुद्धि से दस साल काम किए हैं। ‘बडे़-बडे़ नेता मेरे पास इस बात के लिए आते थे कि चुनाव कैसे जीतेंगे। इसके लिए कुछ पैसा ले लीजिए । मेरी मदद कीजिए । मीडिया वाले मुझे राजनीतिक रणनीतिकार और चुनाव प्रबंधक कहते थे । इससे पहले मैंने कभी किसी से पैसा नहीं लिया । लेकिन आज मैं दान मांग रहा हूं। यह वह शुल्क है जो मैं इस आंदोलन के लिए ले रहा हूं, जिसमें हमारे द्वारा यहां लगाए गए तंबू पर खर्च होता है।’

Latest articles

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

यूपीएससी सम्मान समारोह: ‘एक चाय वाला पीएम और गाय वाला सीएम बन सकता है — डॉ. मोहन यादव

भोपाल राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सफल अभ्यर्थियों...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...