14.9 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यभारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं सोनिया गांधी, मां के जूतों के...

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं सोनिया गांधी, मां के जूतों के फीते बांधते दिखे राहुल

Published on

बेंगलुरु,

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कर्नाटक में गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं. सोनिया गांधी कर्नाटक के मांड्या में राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही इस पदयात्रा में शामिल हुईं. सोनिया राहुल के साथ पैदल चलीं. इस दौरान राहुल गांधी मां सोनिया गांधी के जूतों के फीते बांधते नजर आए. भारत जोड़ो यात्रा आज पांडवपुरा से नागमंगला तालुक तक जाएगी. सोनिया गांधी कांग्रेस की पदयात्रा में ऐसे वक्त पर शामिल हुईं, जब पार्टी में अध्यक्ष पद को लेकर घमासान मचा है. कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होना है.

लंबे समय बाद सोनिया ने दिखाई सक्रियता
लंबे समय बाद सोनिया किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुई हैं. स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने पिछले कुछ चुनावों में प्रचार भी नहीं किया था. भारत जोड़ो यात्रा के शुरुआत के वक्त सोनिया गांधी विदेश में अपना इलाज करवा रही थीं. उस वक्त उनकी मां का भी निधन हो गया था. सोनिया के साथ प्रियंका और राहुल भी इटली गए थे. सोनिया कुछ दिनों पहले ही वह भारत लौटी हैं.

4 अगस्त को कर्नाटक पहुंची थीं सोनिया
सोनिया गांधी 4 सितंबर को कर्नाटक पहुंची थीं. उन्होंने दशहरा पर एचडी कोट विधानसभा के बेगुर गांव में भीमनाकोली मंदिर में पूजा अर्चना की. सोनिया आज मंड्या जिले में पदयात्रा में शामिल हुईं. वे कुछ दूर तक अपने बेटे राहुल गांधी के साथ भी चलेंगी.

इससे पहले बुधवार को सोनिया गांधी ने अपने बेटे राहुल गांधी के साथ दशहरा मनाया. सोनिया मैसूर जिले के एचडी कोटे तालुक में काबिनी बांध के बैकवाटर के पास एक रिसॉर्ट में रूकी थीं. यहां राहुल गांधी दशहरा के ब्रेक पर उनसे मिलने गए थे. इसके बाद राहुल गांधी और सोनिया गांधी काबिनी फॉरेस्ट सफारी भी गए थे.

 

Latest articles

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

यूपीएससी सम्मान समारोह: ‘एक चाय वाला पीएम और गाय वाला सीएम बन सकता है — डॉ. मोहन यादव

भोपाल राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सफल अभ्यर्थियों...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...