14.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यहाईकमान ने CM बदला तो गिर सकती है राजस्थान सरकार! गहलोत गुट...

हाईकमान ने CM बदला तो गिर सकती है राजस्थान सरकार! गहलोत गुट दे रहा चुनौती

Published on

जयपुर

राजस्थान में कांग्रेस की सरकार खतरे में है। एक तरफ कांग्रेस आलाकमान नए मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन कर रहा है तो दूसरी तरफ अशोक गहलोत गुट के विधायकों को नेतृत्व परिवर्तन मंजूर नहीं है। ऐसे में अगर कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने का निर्णय लिया तो बगावती तेवर अपनाने वाले विधायक बागी हो जाएंगे। गहलोत गुट के 70 से ज्यादा विधायक अचानक बागी हुए तो सरकार का गिरना तय है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने से पहले दिल्ली में कहा था कि कांग्रेस हाईकमान इस मसले पर विचार विमर्श कर रहा है। आगामी दो दिन में कोई न कोई निर्णय लिया जाएगा। इसी बीच केसी वेणुगोपाल और खुद सोनिया गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने दक्षिण भारत चले गए।

अशोक गहलोत खेमे के कांग्रेसी विधायक अपनी जिद पर अड़े हैं। उन्हें सचिन पायलट किसी भी सुरत में मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार नहीं है। गहलोत गुट के विधायकों ने अब एक नई मांग सामने रख दी है। सूत्रों के मुताबिक, पहले इन विधायकों का कहना था कि अगर प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन किया जाता है तो उन 102 विधायकों में से ही किसी एक को मुख्यमंत्री बनाया जाए। अब चूंकि गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन नहीं किया है। ऐसे में गहलोत गुट के विधायकों का कहना है कि अब प्रदेश में कांग्रेस नेतृत्व बदलने की जरूरत ही नहीं है। एक व्यक्ति, एक पद के सिद्धांत के तहत अशोक गहलोत के पास मुख्यमंत्री का सिर्फ एक ही पद है। वे दूसरे किसी पद पर नहीं है।

अब दिग्विजय सिंह और मल्लिकार्जुन खड़गे टटोलेंगे विधायकों का मन
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले मल्लिकार्जुन खड़गे खुद के प्रचार में जुटे हैं। वे कांग्रेसी डेलिगेट्स से अपने समर्थन में वोट देने की अपील कर रहे हैं। आगामी दो तीन दिनों में मल्लिकार्जुन खड़गे जयपुर आएंगे। यहां पर वे कांग्रेसी डेलीगेट्स के साथ विधायकों से मुलाकात करेंगे। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह भी खड़गे के साथ जयपुर आएंगे। खड़गे और दिग्विजय सिंह दोनों कांग्रेस के विधायकों से मुलाकात करेंगे और इस सियासी संकट के बारे में जानकारी लेंगे। विधायकों से फीडबैक लेकर कांग्रेस हाईकमान को अवगत कराएंगे। उसी के बाद कांग्रेस आलाकमान अपना फैसला सुनाएगा।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...