11.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यसनी देओल हुए लापता? पठानकोट में बीजेपी सांसद के विरोध में लगे...

सनी देओल हुए लापता? पठानकोट में बीजेपी सांसद के विरोध में लगे पोस्टर

Published on

नई दिल्ली

पंजाब के पठानकोट में बीजेपी सांसद और बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के लापता होने के पोस्टर चिपकाए गए हैं। सांसद के लापता होने के ये पोस्टर शहर में कई घरों की दीवारों, रेलवे स्टेशनों और वाहनों पर चिपकाए गए हैं। सनी देओल गुरुदासपुर की लोकसभा सीट से सांसद हैं। 2019 में हुए आम चुनाव में वो बीजेपी टिकट पर चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हुए हैं। पोस्टर चिस्पा करने वालों का कहना है कि सांसद बनने के बाद सनी देओल कभी गुरुदासपुर नहीं आए।

सनी देओल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले एक स्थानीय ने कहा, सांसद बनने के बाद वे कभी गुरदासपुर नहीं आए। वे खुद को पंजाब का बेटा कहते हैं लेकिन उन्होंने कोई विकास कार्य नहीं किया है, फंड आवंटित नहीं किए हैं यहां केंद्र सरकार की कोई योजना नहीं लाए हैं। अगर वे काम नहीं करना चाहते हैं, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

विधानसभा चुनाव में भी दिखी थी नाराजगी
बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान भी सनी देओल की चुनाव प्रचार में अनुपस्थिति की खबर सामने आई थी। सनी देओल काफी दिनों तक चुनाव प्रचार से दूर रहे थे। जिसके बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं में उनके प्रति नाराजगी भी साफ देखने को मिली थी। हालांकि, चुनाव प्रचार के दौरान अनुपस्थित को लेकर बात सामने आई थी कि सनी देओल बीमार चल रहे हैं और डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

वहीं, विपक्ष ने भी मौके पर चौका मारा था। विपक्ष ने लोगों से अपील की थी वो किसी भी पैराशूट उम्मीदवार को वोट न दे। विपक्ष ने सनी देओल को घेरने के लिए कोरोना काल का भी हवाला दिया था और दावा किया था वो लोगों की मदद करने के बजाय केवल अधिकारियों से मिलकर चले गए थे।

 

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...