11.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यपत्नी की हत्या करके पति बोला-प्रेमी संग भाग गई, बड़े भाई ने...

पत्नी की हत्या करके पति बोला-प्रेमी संग भाग गई, बड़े भाई ने खोल दी पोल

Published on

संभल

यूपी के संभल जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी को अवैध संबंधों के चलते मार डाला। इसके बाद परिवार के साथ मिलकर उसके शव को भूसे की बोंगी के पास गड्ढा खोदकर दफन कर दिया। शव दफन हुए सात महीने बीत गए थे। शव पूरी तरह से गल चुका था। इसके बारे में जब महिला के परिवार वालों ने पूछा तो पति ने उसको प्रेमी संग भाग जाने की बात कह दी। एक दिन भाई-भाई में बंटवारे को लेकर झगड़ा हुआ तो बड़े भाई ने छोटे भाई की पोल खोलकर रख दी। उसने अपने छोटे भाई के ससुर को बताया कि उसकी बेटी की हत्या कर दी गई है। फिर क्या था पुलिस पहुंची और शव को गड्ढा खोदकर निकलवाया गया। कंकाल मिलने के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर हत्यारे पति समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है।

मामला गांव सिंकन्दरपुर खागी गांव का है। यहां के रहने वाले प्रमोद ने मार्च महीने में अपनी पत्नी सरोज की अवैध संबंधों के चलते हत्या कर शव को घर में ही भूसे की बोंगी के पास गड्ढा खोदकर दबा दिया था। प्रमोद ने अपनी ससुराल में बता दिया था कि सरोज अलीगढ़ के अस्पताल अपने प्रेमी के साथ भाग गई। गुरुवार को प्रमोद का उसके बड़े भाई बंटी से बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ी तो बंटी ने भाभी सरोज की हत्या का राज खोल दिया। बंटी ने सरोज के पिता को बताया कि प्रमोद ने सरोज की हत्या कर शव दबा दिया है। बंटी और मृतिका का पिता थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी पवन कुमार टीम को लेकर गांव पहुंच गए और प्रमोद व उसके परिजनों को पकड़ लिया।

पति ने कबूली वारदात बरामद कराया शव
पुलिस ने सख्ती की तो प्रमोद ने पत्नी की हत्या की बात कबूल कर ली। प्रमोद ने बताया कि किस जगह उसने पत्नी की लाश को दबाया था। पुलिस ने वहां गढ्ढ़ा खुदवाया, तो वहां से कंकाल मिला। सात महीने में शव पूरी तरह से गल गया था। पुलिस ने कंकाल को गढ्ढ़े से निकलवाया और सरोज के पति समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि अवैध संबंधों के चलते महिला की हत्या कर शव घर में दबा दिया था। गड्ढा खुदवाकर कंकाल बरामद किया है। पूछताछ करने के लिए दो लोग हिरासत में लिए हैं। घटना के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है।

पचास हजार नहीं देने पर भाई ने सात महीने बाद खोला हत्या का राज
रजपुरा क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर खागी निवासी प्रमोद की पत्नी सरोज अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। बाद में सरोज को बरामद कर लिया गया था। सरोज के दूसरे व्यक्ति से प्रेम संबंधों के चलते पति-पत्नी में विवाद रहता था। प्रमोद ने मार्च महीने में अपनी पत्नी सरोज की हत्या कर दी। उसने शव को घर के पास ही गडढ़ा खोदकर दबा दिया। यह बात प्रमोद के भाई बंटी सहित कई लोगों को पता थी। प्रमोद ने ससुरालियों को गुमराह कर दिया कि सरोज अलीगढ़ अस्पताल से उपचार के दौरान अपने प्रेमी के साथ भाग गई। मायके पक्ष के लोग बदनामी के डर से चुप रहे। प्रमोद का उसके भाई बंटी से पुराने ट्रैक्टर को बेचने के बाद पचास हजार रुपयों को लेकर विवाद चल रहा था। प्रमोद ने बंटी के हिस्से के पचास हजार रूपए नहीं दिये तो बंटी ने सच्चाई सरोज के मायके पक्ष के लोगों को बता दी। अगर प्रमोद के परिवार में विवाद नहीं होता, तो सरोज की हत्या का राज कभी नहीं खुल पाता।

 

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...