11.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यगुजरात की लेडी डॉन के बेटे और MLA कांधल जडेजा को 17...

गुजरात की लेडी डॉन के बेटे और MLA कांधल जडेजा को 17 साल बाद मिली क्लीन चिट

Published on

अहमदाबाद

गुजरात विधानसभा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के इकलौते विधायक कांधल जडेजा को गैरकानूनी तरीके से हथियार लेने के मामले में क्लीन चिट मिल गई है। वर्ष 2005 के 17 साल पुराने केस में कांधल जडेजा को यह क्लीन चिट अहमदाबाद सेशन कोर्ट ने दी है। कोर्ट ने कोई सबूत नहीं मिलने कोर्ट ने क्लीन चिट दी है। कांधल जडेजा को गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले मिली क्लीन चिट बड़ी राहत मानी जा रही है। कांधल गुजरात की लेडी डॉन संतोखबेन जडेजा के बेटे हैं। इससे पहले जडेजा को गुजरात हाई कोर्ट ने 2020 में 1998 में शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज एक आपराधिक मामले में रिहा कर दिया था। तब 1998 में कथित तौर पर हथियारों के साथ पकड़े जाने के बाद पोरबंदर में जडेजा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

कांधल की मां के ऊपर गॉड मदर नाम से बॉलीवुड में फिल्म बन चुकी है। इसमें संतोखबेन जडेजा के किरदार को पर्दे पर शबाना आजमी ने निभाया था। लेडी डॉन रही संतोखबेन जुर्म की दुनिया में आतंक का पर्याय बनने के बाद राजनीति में कदम रखा था। कांधल जडेजा ने जून, 2020 में हुए हाईप्रोफाइल राज्यसभा चुनाव में पार्टी लाइन से अलग बीजेपी का समर्थन किया था। कांधल जडेजा के ऊपर काफी केस दर्ज हैं। 2012 से कांधल कुटियाना से जीतते आ रहे हैं। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि कांधल 2022 का चुनाव बीजेपी की टिकट पर भी लड़ सकते हैं।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...