11.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यतेलंगाना: अचानक आई बाढ़ में डूब रही थी कार, कपल ने पेड़...

तेलंगाना: अचानक आई बाढ़ में डूब रही थी कार, कपल ने पेड़ पर चढ़ बचाई जान

Published on

हैदराबाद,

तेलंगाना के विकाराबाद में दशहरा की छुट्टी के बाद गांव से लौट रहा एक दंपति हादसे का शिकार हो गया. उनके साथ ऐसा हादसा हुआ, जिससे उनकी जान पर बन आई. किसी तरह उन्होंने पेड़ पर चढ़कर खुद को बचाया. उनके साथ हुए इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जानकारी के मुताबिक देवनूर शिवा और उनकी पत्नी मोनिका गुरुवार को अपने गांव दोर्नाला से कार से शहर लौट रहे थे, तभी नागरम के पास वह एक नाले को पार कर रहे थे लेकिन नाले में पानी के तेज बहाव के कारण उनकी कार फंस गई. दरअसल बुधवार रात को तेज बारिश के कारण नाला उफान पर था.

वीडियो में देखा जा सकता है कि पानी का बहाव इतना तेज था कि वहां खड़ा रहना खतरे से खाली नहीं था. ऐसे में दंपति ने कार के ऊपर चढ़कर बाहर निकलना उचित समझा. तभी उनकी कार बाढ़ में बहने लगी. वह वक्त गंवाए बिना पेड़ पर चढ़ गए. इसके बाद उनकी कार पानी में डूब गई. वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद लोगों की मदद से उन्होंने दंपति को रस्सियों की मदद से बाहर निकाल लिया.

बंगाल में मूर्ति विसर्जन के दौरान आई बाढ़, 7 मरे
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में बुधवार शाम को दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान नदी में अचानक जल का स्तर बढ़ने से सात लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है.बताया गया कि विसर्जन करने के लिए बड़ी तादाद में लोग माल नदी पहुंचे थे तभी अचानक जल का स्तर बढ़ने लगा. ऐसे में लोग वहां फंस गए और देखते ही देखते सात लोगों की डूबने की वजह से मौत हो गई जबकि करीब 40 लोग लापता बताए जा रहे हैं. मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया था.

 

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...