11.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्य'PM को मारने की साजिश', फ्लैटवाले को सबक सिखाने के लिए शख्स...

‘PM को मारने की साजिश’, फ्लैटवाले को सबक सिखाने के लिए शख्स का फर्जी कॉल

Published on

पुणे,

‘प्रधानमंत्री को मारने की साजिश फ्लैट में रची जा रही है’… पुणे पुलिस कंट्रोल रूम एक कॉल आई और सामने वाले शख्स ने जैसे ही यह लाईन बोली तो हड़कंप मच गया. शख्स ने पीएम को मारने की साजिश के साथ ही पुणे और मुंबई रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की साजिश के बारे में बताया. इस धमकी के मिले ही पुणे पुलिस हरकत में आ गई.

इसके बाद पुणे पुलिस कंट्रोल रूम में कथित तौर पर फर्जी कॉल करने के आरोप में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. पुलिस का कहना कि आरोपी अवसाद से पीड़ित था और अपने ऊपर के फ्लैट से बच्चों द्वारा किए जा रहे शोर से परेशान था, आरोपी पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम सीमा के देहू रोड इलाके में रहता है.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि 4 अक्टूबर को उसने आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल किया और अपने ऊपर के फ्लैट में रहने वालों को सबक सिखाने की तरकीब निकाली. आरोप मनोज हंसे ने पुलिस को बताया कि मेरे ऊपर वाले फ्लैट में पीएम मोदी को मारने के साथ ही पुणे और मुंबई रेलवे स्टेशनों पर बम विस्फोट करने की योजना बनाई जा रही थी.

इसके बाद पुलिस फ्लैट में पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस की जांच से पता चला कि यह एक फर्जी कॉल थी. उन्होंने कहा कि आरोपी अवसाद की स्थिति में था और अपने ऊपर के फ्लैट से आने वाले शोर से नाराज था, आरोपी का पुलिस पार्टी के साथ भी विवाद था. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

पुणे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 177 (झूठी जानकारी देना), 353 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल) और 504 (जानबूझकर अपमान करना) के तहत केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है.

 

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...