10.4 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यमुलायम यादव की हालत अब भी गंभीर, राजनाथ सिंह मिलने पहुंचे अस्पताल

मुलायम यादव की हालत अब भी गंभीर, राजनाथ सिंह मिलने पहुंचे अस्पताल

Published on

गुरुग्राम,

समाजवादी पार्टी संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है. वह वह अभी भी सीसीयू में जीवन रक्षक दवाओं पर हैं. शुक्रवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल द्वारा जारी किए गए ताजा हेल्थ बुलेटिन में ये जानकारी दी गई है. दरअसल, मुलायम सिंह को यूरिन संक्रमण के साथ ही ब्लड प्रेशर की समस्या काफी बढ़ गई थी. उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते रविवार को ICU में शिफ्ट किया गया था. लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं होने के बाद सीसीयू में भर्ती कराया गया है. इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मुलायम सिंह का हाल जानने के लिए मेदांता अस्पताल पहुंचे. यहां उन्होंने अखिलेश यादव से मिलकर नेताजी का हाल जाना.

वहीं सहारा ग्रुप के मालिक सुब्रत रॉय भी नेताजी का हाल जानने मेदांता पहुंचे. दो घंटे से अधिक समय तक वह अस्पताल में रहे. इसके साथ ही कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने अस्पताल जाकर मुलायम का हाल जाना. राष्ट्रीय परिवर्तन दल के अध्यक्ष डीपी यादव भी मेदांता अस्पताल पहुंचे हैं। नेताजी के करीबी नेताओं में रहे हैं डीपी यादव ने नेताजी का हाल जाना. हाल ही में उन्होंने शिवपाल यादव के साथ हाथ मिलाया था.

उधर, यूपी के मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अस्पताल पहुंचकर रामगोपाल यादव से मुलाकात की और मुलायम सिंह का हाल जाना. इस बाबत उन्होंने ट्वीट कर जानकारी भी दी. उन्होंने ट्वीट में लिखा, आज मेदांता पहुंचकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी के स्वास्थ्य का कुशलक्षेम जाना तथा परिजनों से भेंटकर नेता जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु जीवन हेतु कामना की.

रामगोपाल ने पार्टी नेताओं को दिए सख्त निर्देश
बता दें कि मुलायाम सिंह की तबीयत बिगड़ने पर कार्यकर्ता परेशान हैं. ऐसे में उनके बारे में जानकारी लेने के लिए लोग मेदांता अस्पताल भी पहुंचने लगे हैं. हालांकि, किसी भी बाहरी व्यक्ति का उनसे मिल पना संभव नहीं है. अस्पताल में भीड़ बढ़ने के कारण अब सपा नेता और मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई प्रो. रामगोपाल यादव ने पार्टी नेताओं के लिए सख्त निर्देश जारी किया है. रामगोपाल यादव ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) की सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है. उन्होंने आगे कहा कि किसी को भी ICU में जाने की इजाजत नहीं है. इसलिए अस्पताल ना आएं. इससे मरीजों और डाक्टरों को परेशानी होती है. जिन्हें मुलाकात करनी हो वह अखिलेश से सुबह 10 बजे से पहले मकान पर मिल सकते हैं.

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...