10.4 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यउद्धव नहीं चाहते थे मैं सीएम बनूंं, पार्टी छोड़ी नहीं तो मेरा...

उद्धव नहीं चाहते थे मैं सीएम बनूंं, पार्टी छोड़ी नहीं तो मेरा भी आनंद दिघे हो जाता… नारायण राणे का बड़ा आरोप

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नारायण राणे ने शुक्रवार को कहा क‍ि उद्धव ठाकरे ने कोशिश की थी मैं सीएम नहीं बनू। उद्धव ठाकरे नहीं चाहते थे कि मैं सीएम बनू। उन्होंने एक ‘साधु’ मेरे पीछे छोड़ा था। राणे ने कहा क‍ि 2005 में मैंने पार्टी छोड़ी थी, इसलिए छोटा शकील ने मुझे मारने की धमकी दी थी। नहीं तो मेरा भी आनद दिघे जैसा हाल हो जाता। राणे ने आरोप लगाया क‍ि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी के ऊपर भी उद्धव ठाकरे की ओर से हमला करने की तैयारी की गई थी।

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा क‍ि आंनद दीघे की मौत होने के बाद उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे को बुलाया था। उद्धव ठाकरे ने उनसे पूछा था कि आनद दिघे की कितनी प्रॉपर्टी है? राणे ने आगे कहा क‍ि दिशा सालियान मर्डर केस में आदित्य ठाकरे का नाम सामने आया था। उन्‍होंने कहा क‍ि अगर जांच कर रही एजेंसी मुझसे पूछेगी तो मैं सारे सबूत दे दूंगा।

‘उद्धव ने ‘सामना’ के नाम पर काला धन सफेद क‍िया’
नारायण राणे ने कहा कि छगन भुजबल की तरह ही उद्धव ठाकरे की भी संपत्ति अनियमितता मामले में जांच होगी। इसके सभी सबूत उन्होंने जहां देना था, वहां पर पहुंचा दिया है। उन्‍होंने दावा क‍िया क‍ि बहुत जल्द ही उद्धव ठाकरे की संपत्ति अनियमितता केस में जांच की जाएगी। राणे ने उद्धव ठाकरे पर कोरोना काल में शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के नाम पर काला धन सफेद करने का गंभीर आरोप लगाया है।

‘श‍िवसेना की दशहरा रैली महज तमाशा’
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने श‍िवसेना की दशहरा रैली पर भी हमला बोला। राणे ने कहा कि शिवसेना की दशहरा रैली सिर्फ तमाशा बन कर रह गई। इससे पहले स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे के दशहरा सम्मेलन में कोई भी शिवसेना कार्यकर्ता बीच में भाषण छोड़कर जाता नहीं था। इस भाषण के दौरान उद्धव ठाकरे ने बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व सहित मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के डेढ़ साल के पोते तक को नहीं छोड़ा।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...