9.7 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्य'उसने प्यार का नाटक कर मुझे छोड़ा', सुसाइड नोट लिख लड़की ने...

‘उसने प्यार का नाटक कर मुझे छोड़ा’, सुसाइड नोट लिख लड़की ने खाया जहर

Published on

हरदोई,

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक लड़की ने प्रेमी की बेवफाई से आहत होकर जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की. गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों ने बताया कि पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है. वहीं, जहर खाने से पहले लड़की ने सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें उसने प्रेमी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है.

दरअसल, पिहानी गांव में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई जब पता चला कि हरिशचंद्र की 20 वर्षीय बेटी ने जहर खा लिया है. आनन-फानन में परिवारवालों ने पुलिस को सूचना दी और उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने बताया कि जरा-सी भी देर होती तो उसकी जान जा सकती थी. उसका इलाज जारी है लेकिन अभी भी हालत नाजुक बनी हुई है.

मौके पर पुलिस ने घर की तलाशी ली तो उन्हें वहां लड़की का लिखा सुसाइड नोट बरामद हुआ. लड़की ने प्रेमी नवीन पांडेय पर बेवफाई का आरोप लगाया है.लड़की ने सुसाइड नोट में लिखा, ”उसने (प्रेमी) मेरे साथ प्यार का नाटक किया. मेरी इज्जत के साथ खेलने के बाद मुझे छोड़ दिया. मेरी मौत के लिए वही जिम्मेदार होगा. उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए.”

पुलिस ने बताया कि नवीन पांडेय नाम के युवक से लड़की का अफेयर था. युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार उसका इस्तेमाल किया. फिर जब शादी की बात आई तो उसने रिश्ता खत्म कर दिया. लड़की ने पुलिस से गुहार लगाई है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि वह किसी और लड़की के साथ ऐसा न कर सके.

आरोपी को किया जाएगा गिरफ्तार
मामले में हरदोई की सीओ शिल्पा कुमारी ने बताया कि उन्होंने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार करके पूछताछ की जाएगी. लड़की का इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है. उसकी हालत बेहद नाजुक है. जैसे ही वह बयान देने की हालत में आएगी, उससे बयान लिया जाएगा. फिलहाल कार्रवाई जारी है.

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...