9.7 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यफरार पूर्व मंत्री खुलेआम कर रहे अनंत सिंह की बीवी का चुनाव...

फरार पूर्व मंत्री खुलेआम कर रहे अनंत सिंह की बीवी का चुनाव प्रचार

Published on

पटना

बिहार के पूर्व मंत्री कार्तिक कुमार उर्फ कार्तिकेय सिंह के खिलाफ अपहरण केस में फरार हैं। पटना पुलिस को उनकी तलाश है। दूसरी ओर कार्तिक कुमार खुलेआम घूमते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सामने आईं जिनमें वो दशहरा पर लोगों से मुलाकात करते हुए नजर आ रहे हैं। मोकामा उपचुनाव में आरजेडी उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के प्रचार में भी कार्तिक कुमार नजर आए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में नीलम सिंह के काफिले में कार्तिक कुमार को देखा गया। बताया जा रहा है कि वे उपचुनाव में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के समर्थन में प्रचार भी कर रहे हैं। उनकी नीलम के साथ एक तस्वीर भी वायरल हो रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि कार्तिक कुमार सिंह की जमानत याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई होनी है। अगर उन्हें जमानत नहीं मिलती है, तो कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी होगा, इसके तुरंत बाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।

विवाद के बाद गंवाना पड़ा था मंत्री पद
बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद कार्तिक कुमार सिंह को नीतीश कैबिनेट में कानून मंत्री बनाया गया था। अपहरण केस में उनके खिलाफ वारंट निकला हुआ था, इसके बावजूद उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली। इस पर विवाद होने के बाद उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। पिछले महीने पटना पुलिस ने कार्तिक कुमार सिंह के पटना और मोकामा स्थित ठिकानों पर छापेमारी की थी। मगर वे नहीं मिले। पुलिस ने कोर्ट में वारंट का प्रतिवेदन वापस कर दिया और कहा कि कार्तिक फरार हैं।

 

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...