9.7 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यकोल्ड ड्रिंक में शराब पिलाकर 15 साल की नाबालिग से गैंगरेप, कांग्रेस...

कोल्ड ड्रिंक में शराब पिलाकर 15 साल की नाबालिग से गैंगरेप, कांग्रेस नेता समेत पांच युवकों पर आरोप

Published on

मनेंद्रगढ़

छत्तीसगढ़ के नए बने जिले मनेंद्रगढ़ के चिरमिरी थाने में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवा कांग्रेस के नेता ने चार दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक आरोपी बहला फुसलाकर 15 साल की नाबालिक लड़की को पहले एक होटल में ले गए। वहां उसे कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाया और फिर गैंगरेप किया। वारदात में कांग्रेस नेता की संलिप्तता को लेकर बीजेपी आक्रामक हो गई है। बीजेपी नेताओं ने कहा है कि एक ओर प्रियंका गांधी लड़की हूं लड़ सकती हूं जैसे अभियान चलाती हैं तो दूसरी ओर उनकी पार्टी के नेता महिलाओं के साथ इस तरह के जघन्य अपराधों को अंजाम देते हैं।

पीड़िता की शिकायत के मुताबिक उसके साथ होटल में दो लोगों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे गाड़ी में बैठा कर बिलासपुर ले गए। बिलासपुर में एक मकान पर ले जाकर तीन दोस्तों ने फिर से गैंग रेप किया।चिरमिरी पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर भरतपुर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शाहनवाज अली समेत तीन युवकों और एक युवती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शाहनवाज के अलावा राजा खान, और अनुराग को हिरासत में लिया है। दो आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।

पुलिस ने बताया कि यह पूरा मामला सात माह पहले का है। पीड़िता को कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर शराब पिलाई गई जिसके चलते वह नशे में आ गई थी। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ शारिरिक सम्बन्ध बनाते हुए दुष्कर्म किया। उसके एक दिन बाद पीड़िता को बिलासपुर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने इस घटना की जानकारी अपनी मां को दी। मां उसे लेकर थाना पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। चिरमिरी पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की और एक महिला सहयोगी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।चिरमिरी के एएसपी निमेश कुमार बरया का कहना है कि सात महीना पहले का मामला है। प्रीति पांडे नामक महिला नाबालिग लड़की को होटल लेकर गई थी। शराब पिलाने के बाद आरोपियों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप किया। आरोपियों के खिलाफ पास्को एक्ट 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...