2.9 C
London
Wednesday, February 18, 2026
Homeराष्ट्रीयरिश्वत की पेशकश मामले में पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक से CBI ने...

रिश्वत की पेशकश मामले में पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक से CBI ने की पूछताछ

Published on

नई दिल्‍ली

मेघालय के पूर्व गवर्नर सत्‍यपाल मलिक से केंद्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो (CBI) के अधिकारियों ने पूछताछ की है। यह पूछताछ राजधानी में सीबीआई हेडक्‍वार्टर में हुई है। मलिक ने आरोप लगाया था कि जब वह जम्‍मू-कश्‍मीर के गवर्नर थे तब उन्‍हें दो फाइलें क्लीयर करने के लिए 300 करोड़ रुपये की रिश्‍वत की पेशकश की गई थी। सीबीआई ने इसी मामले में उनसे पूछताछ की है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

सत्यपाल मलिक प‍िछले साल एक समारोह में पहुंचे थे। उन्‍होंने कहा था, ‘मैं श्रीनगर के दो मामलों के लिए प्रधानमंत्री के पास गया था। दोनों गलत थे, कैंसिल कर दिए। मुझे डेढ़-डेढ़ सौ करोड़ रुपये रिश्वत की पेशकश हुई थी। मुझे कुछ नहीं चाहिए। पांच कुर्ते-पायजामे में आया था, उसी में चला जाऊंगा।’

यह कार्यक्रम पिछले साल राजस्थान के झुंझुनू में 17 अक्‍टूबर को था। इस कार्यक्रम में सत्यपाल मलिक ने दावा किया था कि जब वह जम्‍मू-कश्‍मीर के राज्‍यपाल थे तो उनके पास दो फाइलें आई थीं। इनमें से एक फाइल अंबानी की थी। दूसरी आरएसएस से जुड़े एक शख्स की जो पिछली महबूबा मुफ्ती सरकार में मंत्री थे। यह सरकार बीजेपी के साथ गठबंधन में बनी थी। ये शख्‍स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी थे। उन्‍हें पता चला कि इनमें घोटाला है। लिहाजा, उन्‍होंने दोनों मामलों को रद्द कर दिया। दोनों फाइलें क्‍लीयर करने के लिए उन्‍हें 150-150 करोड़ रुपये रिश्‍वत की पेशकश की गई थी। इस ऑफर के बारे में उन्‍हें सचिवों ने बताया था।

हालांकि, तब मल‍िक ने यह कहते हुए इसे मना कर दिया था कि वह पांच कुर्ते-पायजामे के साथ आए हैं। सिर्फ उन्हीं के साथ चले जाएंगे। उन्होंने पीएम की तारीफ करते हुए यह भी कहा था कि उस वक्त प्रधानमंत्री उनसे बोले थे कि वह भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं करें। इन दावों की जांच के लिए केंद्र सरकार से सिफारिश की गई थी। इसे सरकार मंजूर कर चुकी है।

Latest articles

बजट से पहले भोपाल में गूंजी ‘रसोई संसद’: महिला कांग्रेस ने बेलन-थाली बजाकर मांगा 400 रुपये में सिलेंडर

भोपाल विधानसभा के बजट सत्र के बीच राजधानी भोपाल में मंगलवार को महंगाई का मुद्दा...

कैफे में विवाद के बाद पुलिस की दबिश फ्लैट में मिला 61 लाख का ‘हवाला’ कैश

भोपाल राजधानी के एमपी नगर जोन-2 में एक कैफे में हुई मामूली मारपीट की जांच...

More like this

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत, 61 रन से हराया

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त देकर...

छह छंदों के साथ ‘वंदे मातरम्’ का गायन अनिवार्य, सरकार ने जारी किए आदेश

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से...

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में महाशिवरात्रि पर ‘हर-हर महादेव’ की गूंज, नन्हे बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियाँ

भोपाल कोलार रोड स्थित श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में महाशिवरात्रि का पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति...