9.7 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यउद्धव गुट ने EC में दायर की याचिका, CM शिंदे पर लगाया...

उद्धव गुट ने EC में दायर की याचिका, CM शिंदे पर लगाया ये आरोप

Published on

नई दिल्ली,

महाराष्ट्र में शिवसेना पर अधिकार का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. चुनाव आयोग के निर्देश के बाद शनिवार को उद्धव ठाकरे गुट ने याचिका दायर की है. इसके साथ ही उद्धव ठाकरे गुट ने सूबे के सीएम एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा. ठाकरे गुट ने आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम शिंदे ने पूरी प्रक्रिया को शॉर्ट-सर्किट किया है. साथ ही कहा कि अंधेरी उपचुनाव का इस्तेमाल चुनाव चिन्ह मुद्दे पर तेजी से फैसले के लिए दबाव बनाने की आड़ में किया जा रहा है.

दरअसल, एकनाथ शिंदे गुट ने अंधेरी पूर्व विधानसभा उपचुनाव से पहले शिवसेना के चुनाव चिह्न ‘धनुष और तीर’ पर दावा किया है. इसके लिए शिंदे गुट ने 7 अक्टूबर को चुनाव आयोग से मांग की कि शिवसेना का चुनावह चिह्न धनुष और बाण उन्हें आवंटित किया जाए. इसके बाद चुनाव आयोग ने उद्धव ठाकरे को अपना पक्ष रखने के लिए शनिवार (आज) दोपहर दो बजे तक का समय दिया था. इसके साथ ही कहा था कि अगर 8 अक्टूबर की दोपहर तक आपका जवाब नहीं मिलता है तो आयोग इस मामले में उचित कार्रवाई करेगा.

ठाकरे गुट ने कहा- शिवसेना पर हमारा कंट्रोल
ठाकरे गुट ने 4 अक्टूबर को भेजी 17 पेज की याचिका में दावा किया था कि पार्टी पर उनका पूर्ण नियंत्रण है. पार्टी में कुछ बागी अलग गुट बना चुके हैं, लेकिन शिवसेना के नाम, निशान, प्रशासन और प्रबंधन पर उसका ही नियंत्रण है. लिहाजा चुनाव चिह्न तीर-कमान और पार्टी के मूल नाम पर उनका ही अधिपत्य है. ये किसी दूसरे को ना दिया जाए.

 

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...