9.5 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यनोएडा: गार्ड से फिर बदसलूकी, सोसायटी में नशे में धुत्त लड़कियों का...

नोएडा: गार्ड से फिर बदसलूकी, सोसायटी में नशे में धुत्त लड़कियों का हंगामा

Published on

नोएडा,

नोएडा की एक और सोसायटी में गार्ड से बदसलूकी का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि नशे में धुत्त लड़कियों ने गार्ड से बदसलूकी की. इतना ही नहीं, 3 लड़कियों ने देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा भी किया. ये घटना नोएडा की अजनारा होम्स सोसायटी की है.

नोएडा के सेक्टर-121 स्थित अजनारा होम्स सोसायटी के गेट पर गार्ड पंकज ड्यूटी कर रहा था. देर रात सोसायटी की तीन लड़कियां नशे में धुत्त होकर सोसायटी में पहुंचीं. इस दौरान गाड़ी पर स्टिकर न होने के कारण गार्ड ने उन्हें टोका, तो लड़कियां भड़क गईं. नशे में धुत्त लड़कियों ने गार्ड का गिरेबान पकड़कर बदसलूकी शुरू कर दी.

लड़कियों ने नशे की हालात में भद्दी-भद्दी गालियां देनी शुरू कर दीं. शोर होता देखकर अन्य गार्ड मौके पर पहुंच गए. उन्होंने जब समझाने का प्रयास किया तो उनके सामने भी तीनों लड़कियों ने हाई वॉल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया. गार्ड की शिकायत के आधार पर थाना फेस 3 पुलिस कार्रवाई में जुट गई है.

‘गालीबाज’ महिला पर सोसाइटी नहीं लेगी कोई एक्शन, बताई ये वजह
एडिशनल DCP सेंट्रल नोएडा साद मियां ने बताया कि अजनारा होम्स सोसायटी में कुछ लड़कियों द्वारा देर रात नशे की हालत में गार्ड के साथ बदतमीजी की गई थी, शिकायत के आधार पर लड़कियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें लड़की गार्ड का कॉलर पकड़े हुए नजर आ रही है.

पहले भी हुई थी ऐसी घटना
हालांकि नोएडा में किसी गार्ड से बदसलूकी का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले पेशे से वकील भव्या रॉय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. इस वीडियो में वह सोसायटी के सिक्योरिटी गार्ड से बदसलूकी करती नजर आ रही थी. भव्या रॉय नशे में सोसायटी के गेट पर पहुंची थी. तब गेट पर मौजूद गार्ड अनूप कुमार ने गेट खोलने में देरी कर दी, जिस कारण कार से उतरकर भव्या गार्ड अनूप कुमार को भद्दी-भद्दी गालियां देने लगीं. वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा थाना सेक्टर-126 पुलिस ने भव्या को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. जहां से भाव्या को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था.

गुरुग्राम में हुआ था थप्पड़ कांड
गुरुग्राम में भी थप्पड़ कांड सामने आया था. गुरुग्राम की एक सोसायटी में 39 साल के शख्स पर सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था. इस मामले में गार्ड की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया था. आरोपी को फिलहाल जमानत मिल गई है.

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...