9.5 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यवाल्मीकि जयंती के बहाने बड़े वोट बैंक पर निगाह... कानपुर में भागवत...

वाल्मीकि जयंती के बहाने बड़े वोट बैंक पर निगाह… कानपुर में भागवत तो चित्रकूट में होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर वाल्मीकि जयंती मनाने का निर्णय लिया गया है। राज्य सरकार की ओर से सभी जिला प्रशासन को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वाल्मीकि जयंती पर प्रदेश के सभी भगवान राम और हनुमान मंदिरों को सजाने की तैयारी की गई है। इसके अलावा रामायण पाठ के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। वाल्मीकि जयंती के जरिए उन तबकों में अपनी पैठ बनाने की कोशिश हो रही है, जो भारतीय जनता पार्टी के परंपरागत वोट बैंक नहीं रहे हैं। वाल्मीकि जयंती के मौके पर प्रदेश में दो स्थानों पर बड़े स्तर पर कार्यक्रम की तैयारी है। कानपुर में संघ प्रमुख मोहन भागवत होंगे। वहीं, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ चित्रकूट पहुंचेंगे। राज्य भर में जिलों से लेकर कस्बों स्तर तक होने वाले कार्यक्रमों के जरिए एक अलग माहौल तैयार करने की तैयारी है।

सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस वर्ष प्रदेश में 9 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होना है। बाल्मिकी को भगवान राम के जीवनकाल के दौरान मूल रामायण लिखने का श्रेय दिया जाता है। इन कार्यक्रमों में भगवान राम और भगवान हनुमान के सभी मंदिरों के साथ-साथ महाकाव्य से जुड़े सभी स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ रामायण का निरंतर पाठ किया जाएगा। संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने संभागीय आयुक्तों और डीएम को निर्देश जारी कर वाल्मीकि जयंती बड़े पैमाने पर मनाए जाने को सुनिश्चित करने को कहा है। अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि महर्षि वाल्मीकि से जुड़े सभी मंदिर और स्थान अखंड रामायण पाठ और ‘दीपदान’ समारोह आयोजित कराया जाए। इस आदेश के आधार पर जिलों में शनिवार को तैयारियों को पूरा कराया गया है। यूपी सरकार का दावा है कि पिछले 5 सालों से लगातार महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई जा रही है।

कानपुर में होंगे संघ प्रमुख
संघ प्रमुख मोहन भागवत शनिवार को कानपुर पहुंचे हैं। 10 अक्टूबर तक वे शहर में रहेंगे। तीन दिवसीय कानपुर दौरे के दौरान उनके कई कार्यक्रम हैं। रविवार को नाना राव पार्क में संघ प्रमुख की एक बड़ी जनसभा है। संघ प्रमुख कानपुर के नवाबगंज स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय और सनातन धर्म इंटर कॉलेज के कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे। संघ के अधिकारियों के साथ भी उनकी बैठक है। लेकिन, संघ प्रमुख की जनसभा पर हर नजर रहेगी। इस दौरान वे वाल्मीकि जयंती के जरिए एक बड़े वर्ग को संदेश देने की कोशिश करेंगे।

दरअसल, संघ की ओर से अनुसूचित जाति वर्ग के हर व्यक्ति तक पहुंचने की रणनीति तैयार की गई थी। इसके तहत संघ की विचारधारा को उन तक पहुंचाया जाना है। कानपुर के आयोजन को इस कड़ी की शुरुआत माना जा रहा है। संघ एससी वर्ग के बीच अपनी पकड़ को मजबूत बनाने की रणनीति पर काम कर रही है।

चित्रकूट में रहेंगे सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को चित्रकूट में रहेंगे। इस दौरान वे महर्षि वाल्मीकि आश्रम जाएंगे। यहां पर वे दर्शन और पूजन का कार्यक्रम करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ के इस मौके पर कही जाने वाली बातों पर भी हर किसी की नजर रहेगी। इसके जरिए सीएम योगी एक बड़े वर्ग को संदेश देने का प्रयास कर सकते हैं। यूपी में भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुट गई है। ऐसे में पार्टी की ओर से तमाम बड़े नेता लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ समाज के बड़े वर्ग को साधकर यूपी में एक अजेय समीकरण बनाने की कोशिश में जुटे दिख रहे हैं।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...