10.4 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यबुर्का पहन घूम रहा था पुजारी, पकड़ा गया तो बोला- मुझे चिकन...

बुर्का पहन घूम रहा था पुजारी, पकड़ा गया तो बोला- मुझे चिकन पॉक्स है

Published on

कोझीकोड,

केरल के कोझीकोड में बुर्का पहनकर संदिग्ध रूप से घूम रहे मंदिर के पुजारी को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. मामला कोयिलैंडी इलाके का है. पुलिस ने बताया कि 28 साल का पुजारी जिष्णु नंबूथिरी कोइलैंडी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर घूम रहा था. वहां खड़े कुछ ऑटो ड्राइवर्स को उस पर शक हुआ. उन्होंने तुरंत उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.

एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, हालांकि उसके खिलाफ कोई क्राइम करने की शिकायत नहीं थी. इसलिए पुलिस ने उसे बाद में पूछताछ करके छोड़ दिया. पुजारी ने बताया कि उसे चिकन पॉक्स (Chicken Pox) हुआ है. इसलिए वह बुर्का पहनकर घूम रहा था. उसने कहा कि चिकन पॉक्स के कारण उसे दूसरे कपड़े पहनने में काफी दिक्कत आ रही थी और बुर्का पहनने में काफी ढीला होता है, इसलिए उसने पहना था.

वहीं, पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पुजारी के शरीर पर चिकन पॉक्स का कोई निशान नहीं मिला. फिलहाल उसका नाम, पता और बाकी डिटेल लेकर छोड़ दिया गया है. बाकी जांच जारी है. पुलिस ने बताया कि जिष्णु नंबूथिरी मेप्पायुर के मंदिर में पुजारी का काम करता है.

पुलिस ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि जिष्णु नंबूथिरी नामक एक पुजारी संदिग्ध रूप से कोइलैंडी जंक्शन पर घूम रहा था. कुछ ऑटो ड्राइवरों को उसकी गतिविधि पर शक हुआ. उन्होंने उससे पकड़ा तो पता चला कि बुर्के के अंदर पुजारी है. उन्होंने तुरंत हमें सूचना दी. हमारी टीम मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया. लेकिन उसके खिलाफ कोई क्राइम करने की शिकायत नहीं थी. इसलिए हमने उसे बाद में छोड़ दिया. लेकिन हमारी एक टीम उस पर नजर बनाए हुए है.

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...