12.5 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यफिल्मी स्टाइल में हाथ की कोहनी मार-मारकर हत्या, ईंट से मुंह भी...

फिल्मी स्टाइल में हाथ की कोहनी मार-मारकर हत्या, ईंट से मुंह भी फोड़ा, सीने में लातें भी मारीं

Published on

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक खतरनाक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक जमीन पर पड़े हुए शख्स को हाथ की कोहनी से मारते जा रहा है. उसके बाद हाथ से नीचे पड़े शख्स के मुंह पर वार करता है. मारपीट करने वाला यहीं नहीं रुकता, वह बाद में बेसुध पड़े हुए आदमी के चेहरे और सीने पर बार-बार ईंट उठाकर मारता है.

हैरानी की बात यह है कि आसपास के महिला-पुरुष इस घटना को देखते रहते हैं. कुछ लोग झुंड में सामने भी खड़े हुए इस लड़ाई को देख रहे हैं लेकिन कोई भी पिटने वाले को बचा नहीं रहा. वीडियो के अंत में जरूर एक युवक बाद में आता है और हमलावर का हाथ पकड़ कर उसके हाथ से ईंट छीनने का प्रयास करता है और इसको रोकता है.

एएसपी खुरजा बीबी चौरसिया के अनुसार, यह वीडियो 5 अक्टूबर का है. खेती मजदूरी करने वाले दो युवक नशे की हालत में आपस में लड़ बैठे थे. एक युवक जब नशे में नीचे गिर गया था, तो दूसरे ने अपने हाथों की कोहनी से मार-मार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. लोगों ने बीच-बचाव करा दिया था. घायल के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा 304 में दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

वहीं, इस लड़ाई में घायल हुए जिस शख्स को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, 8 अक्टूबर को इलाज के दौरान उस युवक की मृत्यु हो गई. इस मामले में मेडिकल के आधार पर मुकदमा दर्ज आवश्यक कार्यवाही की जा रही है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...