12.5 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यमेदांता में मुलायम का हाल जानने पहुंचे राजा भैया, संजय सिंह ने...

मेदांता में मुलायम का हाल जानने पहुंचे राजा भैया, संजय सिंह ने भी की अखिलेश से मुलाकात…

Published on

लखनऊ

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम कर रही है। उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। मेदांता अस्पताल प्रशासन की ओर से लगाातर उनके जीवन रक्षक दवाओं पर रखे जाने की बात कही जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ मेदांता में नेताओं का पहुंचना जारी है। रविवार को प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने मेदांता अस्पताल पहुंच कर नेताजी का हालचाल जाना।

मुलायम सिंह यादव की लगातार खराब तबीयत की जानकारी लेने के बाद राजा भैया उनकी सेहत में सुधार की कामना की। मेदांता अस्पताल में राजा भैया ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। काफी देर तक दोनों नेताओं की बात होती रही। उन्होंने अखिलेश यादव से नेताजी की तबीयत को लेकर अपडेट लिया। बाहर निकलने के बाद राजा भैया ने कहा कि नेताजी की तबीयत ठीक नहीं होने से पूरा देश दुखी है। पूरा देश चाहता है कि नेताजी स्वस्थ होकर अस्पताल से बाहर आएं।

मुलायम सिंह यादव को अपना राजनीतिक गुरु बताते हुए राजा भैया ने कहा कि आज उनके लिए पूरा देश चिंतित है। इससे आप समझ सकते हैं कि उनका देश की राजनीति में कितना योगदान रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नेताजी जल्द स्वस्थ होकर हमलोगों के बीच आएंगे।

पहले साथ, फिर की विरोध की राजनीति
राजा भैया ने समाजवादी पार्टी के साथ ही राजनीति की है। विरोध की भी। पिछले चुनावों में समाजवादी पार्टी उनके खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारती थी। लेकिन, यूपी चुनाव 2022 में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से तकरार के बाद राजा भैया और सपा के बीच दूरी बढ़ गई। चुनावी मैदान में दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के विरोध में बयान दिए। विधानसभा के भीतर भी दोनों नेताओं के बीच तल्खी दिखी।

हालांकि, मुलायम सिंह यादव के साथ राजा भैया का रिश्ता अलग प्रकार का बना था। यूपी चुनाव से पहले भी उनकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद राजनीतिक कयासबाजियों का दौर चला। मुलायम के पिछले जन्मदिन के मौके पर भी राजा भैया पहुंचे थे। अब उनकी तबीयत खराब होने के बाद भी उनकी स्थिति का जायजा लेने के लिए पहुंचे हैं।

संजय सिंह ने भी की मुलाकात
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचकर मुलायम सिंह यादव की तबीयत का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। अखिलेश यादव से उनकी मुलायम की सेहत को लेकर लंबी चर्चा हुई। इन मुलाकातों के दौरान पार्टी के सीनियर नेता और सपा महासचिव प्रो. राम गोपाल यादव भी मौजूद रहे।

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...