12.6 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्य'कपड़े बदलने के दौरान चालू था CCTV', छात्राओं की शिकायत पर फुटेज...

‘कपड़े बदलने के दौरान चालू था CCTV’, छात्राओं की शिकायत पर फुटेज जब्त

Published on

वाराणसी,

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक गेस्ट हाउस में ठहरीं छात्राओं के कपड़े बदलने का वीडियो बनाए जाने का मामला सामने आया है. दरअसल, छात्राएं गेस्ट हाउस के डॉरमेट्री में कपड़े बदल रही थीं, उसी समय उन्हें कुछ शक हुआ तो उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर CCTC के DVR को जब्त कर लिया. पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, यह मामला वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र के परेडकोठी इलाके का है. कोलकाता से टूर पर आया छात्राओं का दल यहां जेपी गेस्ट हाउस में रुका था. गेस्ट हाउस के डोरमेट्री में ठहरी लड़कियों ने पुलिस से शिकायत कर कहा कि जिस डॉरमेट्री में रुकी हैं, वहां लगा सीसीटीवी कैमरा कपड़े बदलने के दौरान चालू था. कैमरे में तस्वीरें भी रिकॉर्ड हुई हैं.

यह शिकायत मिलने के बाद सिगरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. महिला पुलिसकर्मियों ने गेस्ट हाउस संचालक से पूछताछ की और सीसीटीवी का डीवीआर जब्त कर लिया. यह मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

एसीपी बोले- डीवीआर की जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई
इस संबंध में चेतगंज क्षेत्र के एसीपी विकास श्रीवास्तव ने बताया कि कोलकाता से आई लड़कियों के दल ने डॉरमेट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे के चालू होने की शंका पर उसे कपड़े से ढक दिया था. इसके बाद शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने सीसीटीवी के डीवीआर को जब्त कर लिया है. DVR की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...