11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबाइडन से लेकर बोलसोनारो भी पीछे... दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं...

बाइडन से लेकर बोलसोनारो भी पीछे… दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं PM मोदी

Published on

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं। मॉर्निंग कंसल्ट की ओर से जारी दुनिया के नेताओं की ताजा अप्रूवल रेटिंग में 75 प्रतिशत रेटिंग के साथ पीएम मोदी पहले पायदान पर बने हुए हैं। यह एजेंसी 20 देशों के ताजा डेटा के साथ वीकली अपडेट देती रहती है। ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, ब्राजील, फ्रांस, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, स्वीडन, स्पेन, मेक्सिको, दक्षिण कोरिया, यूके और अमेरिका के नेताओं को शामिल कर रेटिंग तैयार की जाती है। ताजा रेटिंग 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2022 के दौरान इकट्ठा किए डेटा पर आधारित है। पहले पायदान पर प्रधानमंत्री मोदी हैं जबकि दूसरे नंबर पर मौजूद मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुएल लोपेज ओब्राडोर को 66 प्रतिशत रेटिंग मिली है। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के एंथनी अल्बानीस हैं। दुनिया में ताकतवर देश समझे जाने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन 43 फीसदी रेटिंग के साथ सातवें नंबर पर हैं।

Latest articles

व्हाट्सऐप पर मिलेगा जन्म प्रमाण पत्र, मध्यप्रदेश में जल्द लागू होगा नया डिजिटल मॉडल

भोपाल मप्र सरकार आम नागरिकों को बड़ी सुविधा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करने...

स्कूलों में ‘आधार अब स्कूल के द्वार’ अभियान 1 अप्रैल से शुरू

भोपाल राज्य शिक्षा केंद्र, स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश द्वारा भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के...

दादाजी धाम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध आस्था केंद्र दादाजी धाम मंदिर में शुक्रवार...

साकेत नगर क्षेत्र में निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत का छज्जा गिरा, 8 लोग घायल

भोपाल राजधानी में एम्स अस्पताल के सामने एक निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत का छज्जा गिरने...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...