13.8 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअसम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

Published on

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को उन्होंने काजीरंगा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोलाघाट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विशाल आमसभा और भव्य रोड शो में भाग लिया। उनके दौरे से कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा की लोकप्रिय प्रत्याशी अजंता नेओग ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, मातृशक्ति और समर्थक मौजूद रहे, जिससे पूरा क्षेत्र भाजपा के समर्थन में रंगा नजर आया।

सभा को संबोधित करते हुए सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों तथा नरेंद्र मोदी के सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व में देश के साथ-साथ असम में भी अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में बुनियादी ढांचे, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति देखने को मिली है, जिससे आमजन के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य भाजपा ने पूरी प्रतिबद्धता के साथ किया है। यही कारण है कि आज जनता का विश्वास पार्टी के प्रति लगातार मजबूत होता जा रहा है।

Read Also: ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

सांसद आलोक शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दें तथा पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने में जुट जाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से पार्टी एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल करेगी। इस दौरान कामाख्या प्रसाद तासा, प्रद्युत बोरदोलोई सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे।

Latest articles

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...