11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन की दादाग‍िरी, हिंद महासागर में जंगी जहाज...ड्रैगन को जयशंकर और ऑस्‍ट्रेलिया...

चीन की दादाग‍िरी, हिंद महासागर में जंगी जहाज…ड्रैगन को जयशंकर और ऑस्‍ट्रेलिया का करारा जवाब

Published on

केनबरा

ऑस्‍ट्रेलिया की यात्रा पर पहुंचे भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को चीनी ड्रैगन पर जोरदार प्रहार किया। चीन और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच इन दिनों तलवारें खिंची हुई हैं और दोनों ही देश एक-दूसरे पर वार और पलटवार कर रहे हैं। पिछले द‍िनों चीन ने ऑस्‍ट्रेलिया के ऑकस डील के खिलाफ प्रस्‍ताव आईएईए में पेश किया था जिसे भारत ने अपनी कूटनीति सूझबूझ से विफल कर दिया था। अब भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर ऑस्‍ट्रेलियाई विदेश मंत्री ने चीनी ड्रैगन की हिंद महासागर में मंशा पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

जयशंकर ने चीन का नाम लिए बिना कहा कि कोई देश किसी दूसरे देश की नौसैनिक ताकत का आकलन इस आधार पर करता है कि उसका इरादा क्‍या है, वह क्‍या संदेश देना चाहता है, उसका व्‍यवहार कैसा है और वह कितना पारदर्शी है। उन्‍होंने यह भी कहा कि हिंद महासागर में विभिन्‍न देशों की नौसैनिक उपस्थिति से सुरक्षा बढ़ी है। ऑकस डील पर जयशंकर ने ऑस्‍ट्रेलिया का समर्थन करते हुए कहा कि आईएईए डायरेक्‍टर जनरल ने निष्‍पक्ष आकलन किया कि क्‍या पूरा मामला है और हमने उसका सम्‍मान किया। साथ अन्‍य सदस्‍य देशों से भी ऐसा करने के लिए कहा।’

हम नहीं चाहते हैं कि कोई भी देश हावी हो: ऑस्‍ट्रेलिया
ऑस्‍ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेन्‍नी वोंग ने कहा कि भारत के साथ रिश्‍ता ऑस्‍ट्रेलिया के इस पूरे इलाके को आकार देने की योजना का महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा है। यूक्रेन के मुद्दे पर भी ऑस्‍ट्रेलिया ने भारतीय प्रधानमंत्री के बयान का स्‍वागत किया। उन्‍होंने कहा, ‘हम पुतिन के साथ पीएम मोदी के चिंता जताने का स्‍वागत करते हैं और जैसाकि भारतीय पीएम ने कहा कि यह समय युद्ध करने का नहीं है।’ पेन्‍नी वोंग ने चीन की ओर संकेत देते हुए कहा कि हम नहीं चाहते हैं कि कोई भी देश हावी हो और न ही कोई भी देश किसी दूसरे देश के वर्चस्‍व का शिकार हो।

वोंग ने ऑकस डील पर यह भी कहा कि हमारे देश की परमाणु बम बनाने की योजना नहीं है। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब दोनों ही देशों ने मिलकर चीन को बड़ा झटका दिया है। भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया के परमाणु पनडुब्‍बी खरीदने के लिए किए गए ऑकस समझौते पर चीन की चाल को फेल कर दिया था। ऑकस डील के तहत ऑस्‍ट्रेलिया को अमेरिका और ब्रिटेन के सहयोग से परमाणु पनडुब्‍बी मिलनी है। चीन ने इस डील को परमाणु अप्रसार संधि का उल्‍लंघन बताया था। उसने आईएईए की भूमिका पर भी सवाल उठाए थे।

Latest articles

व्हाट्सऐप पर मिलेगा जन्म प्रमाण पत्र, मध्यप्रदेश में जल्द लागू होगा नया डिजिटल मॉडल

भोपाल मप्र सरकार आम नागरिकों को बड़ी सुविधा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करने...

स्कूलों में ‘आधार अब स्कूल के द्वार’ अभियान 1 अप्रैल से शुरू

भोपाल राज्य शिक्षा केंद्र, स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश द्वारा भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के...

दादाजी धाम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध आस्था केंद्र दादाजी धाम मंदिर में शुक्रवार...

साकेत नगर क्षेत्र में निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत का छज्जा गिरा, 8 लोग घायल

भोपाल राजधानी में एम्स अस्पताल के सामने एक निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत का छज्जा गिरने...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...