12.6 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यUP: 'भगवान ने बचा लिया', गंगा में गिरी बुजुर्ग महिला, 40KM तक...

UP: ‘भगवान ने बचा लिया’, गंगा में गिरी बुजुर्ग महिला, 40KM तक बही, फिर भी कुछ न हुआ

Published on

कौशांबी,

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक दिलचस्प मामला सामने आया है. एक बुजुर्ग महिला गंगा नदी के बहाव में बहकर फतेहपुर से कौशांबी तक आ गई. इसको देखकर पुलिस के अलावा लोग भी दंग है. लोगों का कहना है, ‘जाके राखे साइयां, मार सके न कोय.’ महिला को नदी किनारे रह रहे लोगो ने देखा तो महिला की सांसें चल रही थी.

तत्काल निकालकर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराकर परिजनों को सूचना दे दी है. महिला फतेहपुर जिले की रहने वाली है. परिजन भी अपनी मां को देखकर खुश नजर आए. पुलिस का कहना है कि महिला करीब 40 किलोमीटर तक बहकर चली आई, उसकी हालत ठीक है.

क्या है पूरा मामला
फतेहपुर जिले के हथगांव के शमापुर गांव की रहने वाली शांति देवी (75) शनिवार की रात करीब नौ बजे गंगा नदी में गिरी थी. परिजनों का कहना है कि बुजुर्ग महिला शौच के लिए बताकर निकली थी, गंगा नदी किनारे तक कैसे पहुंची? जानकारी नहीं है. खैर रात से ही महिला की खोजबीन की जा रही थी, लेकिन कुछ नही पता चला.

रविवार की सुबह कौशांबी जिले के कड़ा धाम कोतवाली के कंथुआ गांव के सामने लोगों ने बुजुर्ग महिला को बहते हुए देखा. वहां पर स्थानीय और नाविकों के मदद से बुजुर्ग महिला को गंगा नदी बाहर निकला. इसकी जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची. एंबुलेंस बुलाकर बुजुर्ग महिला को सीएचसी कड़ा ले जाया गया. बुजुर्ग का इलाज चल रहा है.

उधर परिजन बुजुर्ग की खोजबीन में जुटे थे. कंथुआ गांव के लोगों के ही जरिए परिजनों को सूचना मिली तो वह सीधे अस्पताल भागकर आए. बुजुर्ग महिला को सुरक्षित देख परिजनों ने राहत की सांस ली है.

महिला के बेटे राम सजीवन ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि हमारी मां देर रात शौच के लिए गई हुई थी, पैर फिसल गया, जिससे वो नदी में चली गयी, हम लोग खोजबीन कर रहे थे लेकिन नहीं मिली, आज हम लोग को जानकारी हुई तो पता चला कि हमारी मां स्वस्थ है, हम लोग तो सोच रहे थे कि नदी में डूब गईं लेकिन भगवान ने बचा लिया.

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...