12.6 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यकोलकाता: मोमिनपुर इलाके में हिंसा, दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ा

कोलकाता: मोमिनपुर इलाके में हिंसा, दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ा

Published on

कोलकाता,

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर हिंसा की खबर है. कोलकाता के मोमिनपुर इलाके में बीती रात हिंसा हो गई. घटना के बाद दो समुदायों के बीच तनाव पैदा हो गया. बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने घटना को लेकर राज्यपाल को पत्र लिखा है और तत्काल कार्रवाई की मांग की. इसके साथ ही उन्होंने गृह मंत्रालय से केंद्रीय बल तैनात करने का आग्रह किया है.

जानकारी के मुताबिक, एकबालपुर, मोमिनपुर जैसे इलाकों में बड़े स्तर पर हंगामा हुआ है. कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई है. पथराव और बम फेंकने की भी घटनाएं हुई हैं. बीती देर रात बड़ी संख्या में लोगों ने एकबलपुर थाने का घेराव किया. वहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. मौके पर आरएएफ भी पहुंच गई है. भाजपा ने शहर के तनाव प्रभावित क्षेत्र में मोमिनपुर हिंसा के मद्देनजर केंद्रीय बल की तत्काल तैनाती की मांग की है.

बीजेपी बोली- सीएम कोई कार्रवाई नहीं कर रही हैं
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार ने कहा कि मोमिनपुर में अपना त्योहार मनाते हुए आज शांतिपूर्ण समुदाय द्वारा हिंदुओं की बाइक और दुकानों में तोड़फोड़ की गई. हमेशा की तरह सीएम उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही हैं और उन्हें खुली छूट दे रही हैं. एक अन्य ट्वीट में मजूमदार ने कहा- कोलकाता पोर्ट के मयूरभंज में हिंदू पलायन कर रहे हैं, उनके घरों पर हमले हो रहे हैं. पुलिस चुपचाप देख रही है. कानून व्यवस्था नहीं है. स्थिति गंभीर है, लेकिन सीएम ममता बनर्जी हिंदुओं को पीड़ित देख रही हैं.

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...