12.6 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यजनता दरबार में फरियादी का नारा- देश का पीएम कैसा हो, नीतीश...

जनता दरबार में फरियादी का नारा- देश का पीएम कैसा हो, नीतीश कुमार लगे मुस्कुराने

Published on

पटना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर महीने तीन हफ्ते सोमवार को जनता दरबार लगाते हैं। इस दौरान वो जनता से रूबरू होकर उनकी शिकायतें सुनते हैं। कई बार ऐक्शन ऑन द स्पॉट होता है तो कभी-कभी शिकायतें संबंधित विभागों के हवाले कर दी जाती हैं। लेकिन कई दफे ऐसा भी होता है कि कोई फरियादी सीएम नीतीश को साक्षात सामने देख अति उत्साहित हो जाता है। ऐसा ही कुछ 10 अक्टूबर के दिन भी हुआ, आम सोमवार की तरह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता की फरियाद सुन रहे थे। इस दौरान कई लोग वहां बैठे थे। इसी बीच एक शख्स ने उठकर नारेबाजी शुरू कर दी और नीतीश मुस्कुरा उठे।

जनता दरबार में नीतीश के लिए नारेबाजी
जनता दरबार में एक फरियादी ने कुछ ऐसा किया कि सुरक्षाकर्मी हक्के-बक्के रह गए। लेकिन नीतीश की हंसी छूट गई। दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक फरियादी की शिकायत सुन रहे थे। तभी पीछे बैठे फरियादियों में से एक उठा और नारा लगा दिया। उसने कहा कि ‘नीतीश भइया जिंदाबाद, देश का प्रधानमंत्री कैसा हो, नीतीश कुमार जैसा हो।’ फरियादी का ये नारा सुनते ही नीतीश कुमार की हंसी छूट गई। इसके बाद तो सीएम नीतीश कुमार भी ठहाका मारकर हंसने लगे। फिर सीएम नीतीश ने अपने हाथ को भीड़ की तरफ दिखाकर कहा कि ‘एक से एक लोग हैं यहां।’

नीतीश की मुस्कान का राज
नीतीश का मुस्कुराना वाजिब भी था। जब से उन्होंने NDA छोड़ महागठबंधन के साथ सरकार बनाई है, तब से बीजेपी उनके खिलाफ जनता राज के विरुद्ध जाने का आरोप लगा रही है। ऐसे में एक जनता के एक नारे ने उन्हें मुस्कुराने का मौका तो दे ही दिया।

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...