11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययूक्रेन की यात्रा करने से बचें, कीव में भारतीय दूतावास ने रूसी...

यूक्रेन की यात्रा करने से बचें, कीव में भारतीय दूतावास ने रूसी हमलों के बाद जारी की एडवाइजरी

Published on

कीव

यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने सोमवार को भारतीय नागरिकों को यूक्रेन की अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी। भारतीय दूतावास का यह परामर्श यूक्रेन और रूस के बीच संघर्ष तेज होने के बाद आया है। दूतावास ने भारतीयों को यूक्रेन में रहने की जानकारी देने और अपनी स्थिति से भी उसे अवगत कराने को कहा है ताकि जरूरत पड़ने पर उन तक पहुंचा जा सके। दूतावास ने कहा, ‘यूक्रेन में जारी संघर्ष के तेज होने के मद्देनजर भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे यूक्रेन की एवं यूक्रेन के भीतर की अनावश्यक यात्रा से बचें।’

एडवाइजरी में कहा गया, ‘वे यूक्रेन की सरकार और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी सुरक्षा और संरक्षा दिशानिर्देश का कड़ाई से अनुपालन करें।’ गौरतलब है कि क्रीमिया में शनिवार को हुए धमाके के बाद रूस ने यूक्रेन के विभिन्न शहरों में हमले तेज कर दिए हैं और मिसाइलें दाग रहा है जिससे दोनों देशों के बीच संघर्ष और तेज हो गया है। दूतावास ने कहा, ‘भारतीय नागरिकों से अनुरोध किया जाता है कि वे यूक्रेन में अपनी उपस्थिति से दूतावास को अवगत कराएं ताकि जरूरत पड़ने पर उनतक पहुंचा जा सके।’

रूस के निशाने पर रिहायशी इलाके
रूस ने सोमवार को यूक्रेन की राजधानी कीव समेत उसके कई शहरों को मिसाइल हमलों के जरिए निशाना बनाया और इस दौरान उसने रिहायशी इलाकों को भी नहीं बख्शा। राजधानी कीव में हमलों में कम से कम छह लोगों की जान गई तथा सड़कों पर जली हुई गाड़ियों और हमले में बर्बाद हुई इमारतों का मलबा बिखरा नजर आया। इन मिसाइल हमलों को हाल के महीनों में रूस द्वारा किया गया सबसे बड़ा व व्यापक हमला करार दिया गया।

पुतिन ने दी और हमलों की धमकी
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर एक संबोधन में कहा कि आज की सुबह बेहद कठिन है। हम आतंकवादियों का सामना कर रहे हैं। यूक्रेन ने दावा किया है कि रूसी हमले में 10 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसे यूक्रेन के ‘आतंकवाद’ पर रूस की सैन्य प्रतिक्रिया करार दिया है और भविष्य में इस तरह के अन्य हमलों की धमकी भी दी है।

 

Latest articles

स्कूलों में ‘आधार अब स्कूल के द्वार’ अभियान 1 अप्रैल से शुरू

भोपाल राज्य शिक्षा केंद्र, स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश द्वारा भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के...

दादाजी धाम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध आस्था केंद्र दादाजी धाम मंदिर में शुक्रवार...

साकेत नगर क्षेत्र में निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत का छज्जा गिरा, 8 लोग घायल

भोपाल राजधानी में एम्स अस्पताल के सामने एक निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत का छज्जा गिरने...

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने महापौर से की सौजन्य भेंट, औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

भोपाल गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (जीआईए) के एक प्रतिनिधिमंडल ने महापौर महोदया से उनके कार्यालय में...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...