7.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयउड़ान भरते ही विमान का निकल गया पहिया, उठा धुएं का गुबार,...

उड़ान भरते ही विमान का निकल गया पहिया, उठा धुएं का गुबार, VIDEO

Published on

नई दिल्ली,

उड़ान भरते ही एक प्लेन हादसे का शिकार होने वाला था. उसके एक पहिए से धुआं उठने लगा और वह निकलकर रन-वे के पास ही गिर गया. इस पहिए का वजन 100 किलोग्राम बताया जा रहा है. राहत की बात यह है कि बिना उस पहिए के ही विमान ने हजारों किलोमीटर दूर एक दूसरे देश के एयरपोर्ट पर सफल लैंडिंग कर ली.

यह घटना 11 अक्टूबर की है. मालवाहक विमान बोइंग 747 ड्रीमलिफ्टर हादसे का शिकार हो गया. वह इटली के टारंटो एयरपोर्ट से अमेरिका के चार्ल्सटन एयरपोर्ट के लिए उड़ान भर रहा था. इसी दौरान विमान से एक पहिया निकलकर नीचे गिर गया.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया, जो वायरल हो रहा है. घटना को लेकर Simple Flying से बातचीत में बोइंग ने बताया कि अमेरिका में विमान की सुरक्षित लैंडिंग हो चुकी है.

कंपनी ने बताया, इटली के टारंटो-ग्रोटाग्ली एयरपोर्ट से टेक-ऑफ के दौरान लैंडिंग गियर का एक पहिया खोने के बाद चार्ल्सटन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रीमलिफ्टर कार्गो विमान की सेफ लैंडिंग हो चुकी है. विमान को एटलस एयर द्वारा ऑपरेट किया जा रहा था. इस घटना की जांच में हम ऑपरेटर की मदद करेंगे.

बता दें कि ड्रीमलिफ्टर विमान में 18 पहिए होते हैं. वीडियो में टेक ऑफ के तुरंत बाद लैंडिंग गियर से धुआं उठते दिखता है. इसके बाद विमान का पहिया बाहर निकल जाता है और धुएं के गुबार के बीच रन-वे पर गिर जाता है. इटली के अखबार Corriere Della Sera के मुताबिक विमान का पहिया बाद में रन-वे के आखिर में मौजूद अंगूर के खेत से मिले.

इटली के अखबार के मुताबिक ड्रीमलिफ्टर विमान से बोइंग 787 विमान का ढांचा इटली से अमेरिका ले जाया जा रहा था. ड्रीमलाइनर विमान के सेंटर का ढांचा इटली की एक फिनमेकेनिका कंपनी अलेनिया एर्मैची बनाती है.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...