7.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयस्विट्जरलैंड में सार्वजनिक जगहों चेहरा ढंका तो देना होगा भारी भरकम जुर्माना,...

स्विट्जरलैंड में सार्वजनिक जगहों चेहरा ढंका तो देना होगा भारी भरकम जुर्माना, ‘बुर्का बैन’ कानून पर मचा बवाल

Published on

बर्न

ईरान में हिजाब के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों को एक महीना होने वाला है। महिलाएं अपनी मर्जी के कपड़े पहनने की मांग कर रही हैं और हिजाब को जला रही हैं। अब स्विट्जरलैंड ने ‘बुर्का बैन’ कानून के तहत अपना चेहरा ढंकने पर 900 पाउंड (82 हजार रुपए) के जुर्माने का प्रस्ताव रखा है। स्विस सरकार ने मसौदा कानून को संसद में भेज दिया है। इसमें कई छूट भी शामिल हैं जिनके तहत राजनयिक परिसरों, पूजा स्थलों और विमानों में चेहरा ढंकने पर प्रतिबंध लागू नहीं होगा। इसके अलावा स्वास्थ्य, सुरक्षा, जलवायु परिस्थितियों और स्थानीय रीति-रिवाजों से जुड़े कारणों से चेहरा ढंकना वैध होगा। कला के प्रदर्शन और विज्ञापन को भी इसमें छूट दी गई है।

मसौदा कानून के तहत, अधिकारियों की ओर से मंजूरी दिए जाने और सार्वजनिक व्यवस्था का आश्वासन दिए जाने पर, अभिव्यक्ति की आजादी के मौलिक अधिकार का इस्तेमाल करते हुए मास्क पहनने की अनुमति दी जाएगी। स्विट्जरलैंड में पिछले साल सार्वजनिक रूप से चेहरे को ढंकने पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित हुआ था। यह प्रस्ताव उसी समूह ने पेश किया था जिसने 2009 में इस्लामी मीनारों पर प्रतिबंध का प्रस्ताव रखा था।

मसौदा प्रस्ताव में सीधे तौर पर ‘बुर्के’ का जिक्र नहीं
चेहरा ढंकने पर जुर्माने के कैबिनेट प्रस्ताव में सीधे तौर पर बुर्के का जिक्र नहीं है। खबरों की मानें तो इसका उद्देश्य हिंसक प्रदर्शनकारियों को मास्क पहनने से रोकना है। लेकिन स्थानीय राजनेताओं, मीडिया और कैंपेनर्स ने इसे ‘बुर्का बैन’ कहा है। एक बयान में कैबिनेट ने कहा कि चेहरे को ढंकने पर बैन का उद्देश्य सार्वजनिक सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित करना है। सजा इसकी प्राथमिकता नहीं है। डेलीमेल की खबर के अनुसार प्रतिबंध के समर्थकों का कहना है कि ‘चेहरे को ढंकना कट्टरपंथ, राजनीतिक इस्लाम का प्रतीक है।’

यूरोप के कई देशों में बुर्के पर बैन
मुस्लिम समूहों ने भेदभाव के रूप में इस पर वोटिंग की निंदा की है और कानूनी चुनौतियों का प्रण लिया है। सार्वजनिक रूप से पूरे चेहरे को ढंकने पर प्रतिबंध पहली बार 11 अप्रैल 2011 में फ्रांस ने लगाया था। डेनमार्क, ऑस्ट्रिया, नीदरलैंड और बुल्गारिया में भी सार्वजनिक रूप से चेहरा ढंकने पर पूर्ण या आंशिक प्रतिबंध है। स्विट्जरलैंड की आबादी का करीब 5 फीसदी मुसलमान हैं जिनमें से ज्यादातर की जड़ें तुर्की, बोस्निया और कोसोवो से जुड़ी हैं।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...