10.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबिल्डिंग की खुदाई में मिली सदियों पुरानी फर्श, 40 प्रेमिकाओं संग दिखे...

बिल्डिंग की खुदाई में मिली सदियों पुरानी फर्श, 40 प्रेमिकाओं संग दिखे 2 देवता!

Published on

नई दिल्ली,

एक्सपर्ट्स ने सदियों पुराना एक मोजेक खोज निकाला है. यह मोजेक रोमन काल का बताया जा रहा है. खास बात यह है कि मोजेक (फर्श) अब तक खराब नहीं हुई है. सीरिया में 11 साल पहले शुरू हुए युद्ध के बाद वहां की यह अब तक की सबसे खास खोज बताई जा रही है. मोजेक पर रोमन देवताओं का भी चित्रण है.

यह मोजेक सीरिया के तीसरे सबसे बड़े शहर होम्स के करीब रस्तन में मिली है. इस मोजेक में प्राचीन अमेजन लड़ाकों को दिखाया गया है. यह 120 स्क्वायर मीटर (करीब 1300 स्क्वायर फीट) में फैला है. मोजेक एक पुराने बिल्डिंग के अंदर दबा था. इसकी खुदाई सीरिया के पुरावशेष और संग्रहालय के जनरल डायरेक्टोरेट की ओर से कराया जा रहा था.

पड़ोसी देश के नाबू म्यूजियम के लेबनानी और सीरियन बिजनेसमैन ने इस प्रॉपर्टी को खरीदा था और फिर सीरिया की सरकार को दान दे दिया था. यह प्रॉपर्टी चौथी सदी की बताई जा रही है. मोजेक का हर पैनल स्क्वायर-शेप की छोटी-छोटी रंगीन पत्थरों से भरी हुई है. हर पत्थर का एक किनारा करीब आधे इंच का है.

डायरेक्टरेट के एक्सकैवेशन और आर्केलॉजिकल रिसर्च के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. ह्यूमन साद ने कहा कि मोजेक पर रोमन माइथोलॉजी में जिक्र किए गए प्राचीन अमेजन योद्धाओं को दिखाया है.

Associated Press से बातचीत में डॉ. साद ने कहा- हमारे सामने एक ऐसी खोज है जो दुनियाभर के लिए बहुत दुर्लभ है. उन्होंने बताया कि मोजेक पर ग्रीक और ट्रोजन के बीच हुए युद्ध के कई सीन्स भी दिखाए गए हैं.

मोजेक पर नेपच्यून, प्राचीन रोमन समुद्र के देवता और उनकी 40 प्रेमिकाओं का भी चित्रण है. डॉ. साद ने कहा- अब तक हम इस बात का पता नहीं लगा पाए हैं कि यह मोजेक किस तरह की बिल्डिंग पर बना है. यह कोई पब्लिक बाथहाउस है या कुछ और? क्योंकि अब तक खुदाई का काम पूरा नहीं हुआ है.

बता दें कि बीते दशक में लड़ाई के दौरान सीरिया की कई धरोहरों को लूट लिया गया था और उन्हें नष्ट कर दिया गया था. हालांकि, साल 2016 में विरोधी ताकतों को देश से भगाने के बाद सीरिया की सरकार अलेप्पो का सदियों पुराना बाजार फिर से बसाने की कोशिश कर रही है.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...