10.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयफ्रांस नहीं चाहता विश्‍व युद्ध, रूसी परमाणु हमले के जवाब में नहीं...

फ्रांस नहीं चाहता विश्‍व युद्ध, रूसी परमाणु हमले के जवाब में नहीं गिराएंगे एटम बम

Published on

पेरिस

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध से बचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि अगर रूस, यूक्रेन के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करता है तो फ्रांस उसका जवाब न्यूक्लियर हमले से नहीं देगा। मैक्रों ने फ्रांस 2 से बातचीत में कहा कि हमारा सिद्धांत राष्ट्र के मौलिक हितों पर टिका हुआ है। वे स्पष्ट रूप से परिभाषित हैं और सीधे तौर पर प्रभावित नहीं होंगे। उदाहरण के लिए, अगर यूक्रेन में बैलिस्टिक परमाणु हमला होता है तो। यह पहली बार था जब मैक्रों ने यूक्रेन के संबंध में फ्रांस के परमाणु प्रतिरोध सिद्धांत पर विस्तार से चर्चा की। इस बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इसके बारे में बहुत अधिक बात करना अच्छा नहीं है। मैक्रों ने यह बात रूस के यूक्रेन पर परमाणु हमला करने की आशंकाओं के बाद कही है। अमेरिका समेत अधिकतर पश्चिमी देशों ने परमाणु युद्ध की संभावनाओं को लेकर रूस की आलोचना की है।

यूक्रेन में शांति के लिए बातचीत करें पुतिन: मैक्रों
मैक्रों ने कहा कि पुतिन को यूक्रेन में शांति पर चर्चा के लिए बातचीत की मेज पर वापस आना चाहिए। उन्होंने कहा “आज, सबसे पहले, व्लादिमीर पुतिन को इस युद्ध को रोकना चाहिए, यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करना चाहिए और वार्ता के लिए मेज पर वापस आना चाहिए।” यह पूछे जाने पर कि क्या वह क्रीमिया पर फिर से कब्जा करने के लिए यूक्रेन के आक्रमण का समर्थन करेंगे, जिसे 2014 में रूस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता नहीं दी गई थी। इसके जवाब में मैक्रों ने कहा कि जैसे-जैसे यह संघर्ष बढ़ रहा है, ऐसे में किसी न किसी बिंदू पर रूस और यूक्रेन को वापस बातचीत की टेबल पर आना ही होगा। मैक्रों ने कहा कि सवाल यह है कि क्या युद्ध के उद्देश्यों को केवल सैन्य साधनों से ही प्राप्त किया जाएगा, हालांकि “यह तय करना यूक्रेनियन पर निर्भर है।”

हम यूक्रेन को रडार, मिसाइल और आर्टिलरी गन देने जा रहे: मैक्रों
जब मैक्रों से कहा गया कि यूक्रेन अब पुतिन के साथ बातचीत नहीं करना चाहता है। इसके जवाब में मैक्रों ने कहा कि मैं आपको बताता हूं कि किसी बिंदु पर … यह आवश्यक होगा। इसलिए मैंने हमेशा ऐसे दावों से इनकार किया है। मैक्रों ने बताया कि फ्रांस अपने एयर डिफेंस सिस्टमों को यूक्रेन को देने जा रहा है। इससे यूक्रेन की हवाई सुरक्षा मजबूत होगी। हम उन्हें इन हमलों से बचाने के लिए रडार, सिस्टम और मिसाइल देने जा रहे हैं।” उन्होंने कहा कि फ्रांस अन्य छह सीज़र मोबाइल आर्टिलरी यूनिट भेजने के लिए भी बातचीत कर रहा है।


उन्होंने कहा कि इस हफ्ते रूस यूक्रेन युद्ध एक एक अभूतपूर्व चरण में प्रवेश कर गया है क्योंकि पहली बार पूरे यूक्रेन में नागरिक मारे गए हैं। बिजली और हीटिंग फैसिलिटीज नष्ट हो गई हैं। मैक्रों ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में रूसियों का उद्देश्य यूक्रेन के प्रतिरोध को तोड़ना रहा है। उन्होंने स्वीकार किया कि फ्रांस, यूक्रेन को उतने हथियार देने में असमर्थ है, जितने की वो डिमांड कर रहे हैं। हमें अपने लिए और अपने पूर्वी हिस्से [नाटो के] की रक्षा के लिए कुछ हथियारों को रखने के लिए बाध्य हैं। उन्होंने कहा कि हमने सीजर गन डेनमार्क के लिए बनाई थी, लेकिन उन्हें यूक्रेन को देने के लिए बातचीत चल रही है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...