8.4 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराष्ट्रीय'कोविड के दौरान जो चंदा जुटाया, उसे जरूरतमंदों पर खर्च किया...', ED...

‘कोविड के दौरान जो चंदा जुटाया, उसे जरूरतमंदों पर खर्च किया…’, ED की चार्जशीट पर राणा अय्यूब का जवाब

Published on

नई दिल्ली

पत्रकार राणा अय्यूब ने कहा कि कोविड-19 के दौरान उन्होंने जो चंदा जुटाया था, उसे ‘बेहद जरूरतमंद’ लोगों की मदद के मकसद से खर्च किया गया। अय्यूब ने इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आरोप पत्र को उन्हें निशाना बनाने और डराने का एक और ‘हताशा भरा कदम’ करार दिया। ईडी ने अय्यूब के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत आरोप पत्र दाखिल किया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने सार्वजनिक रूप से जुटाए गए 2.69 करोड़ रुपये का इस्तेमाल अपने लिए किया और विदेशी अंशदान कानून का भी उल्लंघन किया। संघीय एजेंसी ने 12 अक्टूबर को गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) में एक विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत के समक्ष अयूब के खिलाफ अभियोजन शिकायत दाखिल की।

अय्यूब ने खुद को “सत्ता से सवाल पूछने और आलोचना करने वाली आवाज” बताते हुए कहा कि ईडी ने प्रक्रिया का जो दुरुपयोग किया है, वह अदालत में टिक नहीं पाएगा।अय्यूब फिलहाल अमेरिका में हैं। उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान उन्होंने जो चंदा जुटाया, उसे “बेहद जरूरतमंद” लोगों की मदद के मकसद से खर्च किया गया। उन्होंने कहा, ‘मुझे इस बात की खुशी है कि कोविड से तबाह हुए अनेक परिवारों को मदद मिली।’

ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक बयान में, उन्होंने कहा कि यह उल्लेखनीय है कि ईडी ने उनकी पेशेवर आय समेत उनके बैंक खाते के धन को अस्थायी रूप कुर्क कर लिया, लेकिन कुर्की की इस कार्यवाही पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी थी औ र कुर्की के बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई।

उन्होंने कहा, ‘ईडी द्वारा दायर आरोपपत्र मेरे काम के लिए मुझे निशाना बनाने और डराने का एक और हताश भरा प्रयास है। यह पीएमएलए कानून के दुरुपयोग और मुझे चुप कराने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों के गलत इस्तेमाल का एक और उदाहरण है। एक आवाज जो सत्ता से सवाल करती है और उसकी आलोचना करती है। मुझे विश्वास है कि ईडी ने प्रक्रिया का जो दुरुपयोग किया है, वह अदालत की नजर में टिक नहीं पाएगा। मुझे भी एक पत्रकार के रूप में अपनी भूमिका निभाने से नहीं रोका जाएगा।’

अय्यूब ने ट्वीट किया, ‘मेरी कलम को कभी चुप नहीं कराया जा सकता। विडंबना यह है कि मैंने कल, यहां अमेरिका में, भारत में स्वतंत्र प्रेस पर हमले को लेकर एक संगोष्ठी आयोजित की। मैं देश में कमजोर वर्ग के लोगों के उत्पीड़न के खिलाफ अपनी आवाज उठाना जारी रखूंगी।’

Latest articles

इंदौर के सिंहासा की बेकरी फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान

भोपाल इंदौर के सिंहासा गांव स्थित एक बेकरी फैक्ट्री में बुधवार सुबह भीषण आग लगने...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिव्यांग बच्चों और गौ-सेवा के साथ मनाया 61वां जन्मदिन

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को अपना 61वां जन्मदिन सादगी और...

भोपाल के हनुमानगंज के नाले में मिली महिला की संदिग्ध लाश, शरीर पर चोट के निशान

भोपाल राजधानी के हनुमानगंज थाना क्षेत्र स्थित घोड़ा निक्कास इलाके में बुधवार दोपहर उस समय...

तेज रफ्तार कार का कहर: बाइक सवार की मौत, एक गंभीर

भोपाल भोपाल के शाहपुरा इलाके में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी,...

More like this