10.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान में ब्लैकआउट, कराची-लाहौर समेत कई शहरों में बिजली गुल, अंधेरे में...

पाकिस्तान में ब्लैकआउट, कराची-लाहौर समेत कई शहरों में बिजली गुल, अंधेरे में अवाम

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान में गुरुवार को अचानक हुई गड़बड़ी के कारण बिजली संकट पैदा हो गया। इससे आर्थिक राजधानी कराची समेत देश के दक्षिणी क्षेत्र के एक बड़े हिस्से में बिजली की आपूर्ति बंद हो गयी । पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्री खुर्रम दस्तगीर ने कहा कि तकनीकी विशेषज्ञ गड़बड़ी को जल्दी ठीक करने के प्रयास में जुटे हैं और आज रात तक प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी। पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया कि बिजली संकट अचानक हुयी गड़बड़ी के कारण पैदा हुई है। मंत्रालय ने कहा कि देश के दक्षिण में कई बिजली संयंत्रों में अचानक गड़बड़ी आ गयी जिस वजह से देश के दक्षिणी हिस्से में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गयी है। मंत्री ने कहा कि उनकी प्राथमिकता कराची में सामान्य स्थिति बहाल करना है।

मंत्री बोले- जल्द बहाल करेंगे सप्लाई
दस्तगीर ने कहा कि वह स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और आठ हजार मेगावाट में से अब तक 4700 मेगावाट बिजली की आपूर्ति शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि अगले कुछ घंटों में उन संयंत्रों में उत्पादन शुरू हो जाएगा। और जैसा कि मैंने कहा कि हम देर शाम तक पूरी तरह से आपूर्ति बहाल कर देंगे। डॉन की रिपोर्ट में कहा गया है कि मंत्री के दावे के बावजूद गुरुवार रात नौ बजे तक कराची के बड़े हिस्से में बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। बिजली कब बहाल होगी, इस पर इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

सुबह एक लाइन खराब थी, शाम को दूसरी भी हो गई
ऊर्जा मंत्री ने बताया कि आज सुबह 9:16 बजे, दक्षिण में हमारी दो 500kv लाइनों में एक खराब थी। मैं इसे अभी तक एक दुर्घटना नहीं कह रहा हूं, क्योंकि अभी जांच होनी बाकी है। उनमें एक खराब थी और दूसरी भी फेल हो गई। इस कारण पाकिस्तान के दक्षिणी हिस्से में बिजली गुल हो गई। हमारी पहली प्राथमिकता कराची में बिजली सप्लाई को बहाल करना है। हम ऐसा करने में सफल रहे और हमने 9:45 तक कराची में बिजली सप्लाई को बहाल कर दिया है। हम कराची को प्रतिदिन जो 1,000 मेगावाट प्रदान करते हैं, उसमें कटौती की गई। लेकिन सभी इलेक्ट्रिसिटी सिस्टम स्वतंत्र रूप से संचालित है और शहर के कुछ हिस्सों को बिजली की आपूर्ति की जा रही है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...