8.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान: मुल्तान के अस्पताल की छत पर खुले में रखे ढेरों शव,...

पाकिस्तान: मुल्तान के अस्पताल की छत पर खुले में रखे ढेरों शव, मचा हड़कंप

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान के मुल्तान में एक अस्पताल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां के निश्तार अस्पताल की छत पर खुले में बड़ी संख्या में शव रखे गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इनमें से कई शवों के अंग भी गायब बताए जा रहे हैं. पंजाब के मुख्यमंत्री चौधरी जमान गुज्जर के सलाहकार के जरिए अस्पताल की छत पर इन लावारिश शवों के होने की जानकारी सामने आई. यह मामला मुल्तान के निश्तार मेडिकल यूनिवर्सिटी का है.निश्तार मेडिकल यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता डॉ. सज्जाद मसूद ने इस घटना पर बयान जारी कर कहा कि खुले में शवों को रखने के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

डॉ. सज्जाद ने कहा कि मामले की जांच के लिए विभिन्न जांच समितियां गठित की है. हालांकि, उन्होंने छत पर शवों के होने से इनकार किया है. उन्होंने दावा किया कि छत पर सिर्फ चार ही शव रखे हैं, जो शवों को प्राकृतिक रूप से ड्राई करने के लिए रखे गए हैं क्योंकि इन शवों का इस्तेमाल मेडिकल छात्रों की ट्रेनिंग में किया जाएगा. उन्होंने कहा कि चार से पांच साल के बच्चों के शवों का भी इस्तेमाल भी शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए किया जाएगा.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि अस्पताल की छत पर कई शव रखे गए हैं, जो काफी सड़ी-गली अवस्था में हैं. ऐसी भी अफवाह है कि इन शवों को इसलिए छत पर खुले में रखा गया है ताकि गिद्ध और चील इन्हें खा लें.

इस घटना की जानकारी मिलने पर पंजाब के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी साकिब जफर ने जांच समिति गठित की और शवों को खुले में छोड़ देने पर नोटिस जारी किया. इस घटना की पूर्ण जांच के लिए छह सदस्यीय जांच समिति के गठन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. समिति की अध्यक्षता एडिशनल सेक्रेटरी की अगुवाई में की जाएगी और तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपी जाएगी.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...