24.2 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeखेलअर्जुन तेंदुलकर की तूफानी बॉलिंग, 4 विकेट लेकर हैदराबाद के उड़ाए होश!

अर्जुन तेंदुलकर की तूफानी बॉलिंग, 4 विकेट लेकर हैदराबाद के उड़ाए होश!

Published on

नई दिल्ली,

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022 में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का जलवा देखने को मिला है. अर्जुन तेंदुलकर ने शुक्रवार को जयपुर में हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में गोवा के लिए यादगार प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में 10 रन देकर चार विकेट चटकाए, जिसमें एक मेडन ओवर भी शामिल था. यह टी20 क्रिकेट में अर्जुन तेंदुलकर का बेस्ट प्रदर्शन रहा. अर्जुन तेंदुलकर ने मौजूदा घरेलू सीजन से पहले मुंबई से गोवा स्विच किया था.

इस कातिलाना बॉलिंग के दौरान अर्जुन ने हैदराबाद के शीर्ष क्रम के चार बल्लेबाजों को आउट किया. अर्जुन ने गोवा के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की और पहले ओवर में सिर्फ एक रन खर्च किए. फिर उन्होंने पारी के तीसरे ओवर में प्रतीक रेड्डी को चलता किया. बाएं हाथ के गेंदबाज अर्जुन डेथ ओवर्स में बॉलिग के लिए फिर से लौटे जहां उन्होंने तिलक वर्मा, राहुल बुद्धि और रवि तेजा का शिकार किया. हालांकि अर्जुन के इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद हैदराबाद की टीम छह विकेट पर 177 रन बनाने में सफल रही.

मणिपुर के खिलाफ भी रहा बढ़िया प्रदर्शन
अर्जुन का मुश्ताक अली ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में यह तीसरा मुकाबला रहा. पहले मैच में अर्जुन ने त्रिपुरा के खिलाफ मैच में 20 रन खर्च किए थे, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था. फिर मणिपुर के खिलाफ मैच में अर्जुन ने एक बार फिर 20 रन खर्च किए, लेकिन इस दौरान उन्होंने दो खिलाड़ियों को आउट किया. अब अर्जुन ने हैदराबाद के खिलाफ धाकड़ प्रदर्शन करके भविष्य की उम्मीदें जगाई हैं. अर्जुन ने ओवरऑल पांच टी20 मुकाबले में 8 विकेट चटकाए हैं.

योगराज सिंह ने दी थी ट्रेनिंग
23 साल के अर्जुन तेंदुलकर ने हाल ही में दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह से ट्रेनिंग ली थी. यह ट्रेनिंग डीएवी कॉलेज के क्रिकेट एकेडमी में हुई थी. योगराज सिंह ने ने अपने इंस्टाग्राम पर अर्जुन के साथ वाले कई वीडियो और फोटोज शेयर किए थे. अब योगराज की ट्रेनिंग असर अर्जुन की बॉलिंग में देखने को मिला है.

आईपीएल में मुंबई की ओर से नहीं मिला चांस
आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपए में खरीदां था. लेकिन उन्हें इस सीजन एक भी मैच खेलने का चांस नहीं मिला. पिछले साल भी अर्जुन तेंदुलकर मुंबई का पार्ट थे, लेकिन तब भी उन्हें एक भी मुकाबला खेलने को नहीं मिला था. अर्जुन अपनी पिछली टीम मुंबई के लिए मुश्ताक अली ट्रॉफी में दो टी20 मैच खेल चुके हैं

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...